{"_id":"6892e9480bacbcdd950f9dd7","slug":"children-were-seen-crossing-the-river-without-any-bridge-risking-their-lives-while-going-to-school-video-viral-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बिना किसी पुल के नदी पार करते दिखे बच्चे, जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते आए नजर, दिल दहल जाएगा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बिना किसी पुल के नदी पार करते दिखे बच्चे, जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते आए नजर, दिल दहल जाएगा
Wed, 06 Aug 2025 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:23 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए एक तेज बहाव वाली नदी को पार करना पड़ता है। वहां पुल के नाम पर कुछ भी पक्का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बिना पुल के नदी पार करता दिखा लड़का
- फोटो : इंस्टाग्राम @tube.indian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्कूली बच्चे ऐसे रास्ते से गुजरते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बच्चे रोजाना जानलेवा नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए एक तेज बहाव वाली नदी को पार करना पड़ता है। वहां पुल के नाम पर कुछ भी पक्का निर्माण नहीं किया गया है। नदी के आर-पार दो बड़े और मोटे पेड़ों को इस तरह से रखा गया है कि लोग उन्हें पार कर सकें। इन्हीं पेड़ों के तनों पर चलते हुए बच्चे नदी पार करते हैं। लेकिन अगर कोई संतुलन खो दे या फिसल जाए, तो तेज बहाव की नदी में गिरने पर जान बचाना बेहद मुश्किल हो सकता है, खासकर जब तैरना न आता हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बिना पुल के नदी पार करते दिख बच्चे
यह सीन यह सवाल खड़ा करता है कि क्या आज भी देश के कुछ इलाकों में विकास की रोशनी नहीं पहुंची है? बुनियादी सुविधाओं के अभाव में इन बच्चों की रोज की यह यात्रा किसी चुनौती से कम नहीं है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tube.indian नामक यूज़र ने साझा किया है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। किसी ने इसे अपने बचपन की यादों से जोड़ा, तो किसी ने सरकार पर सवाल उठा दिए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “पापा आप यहां?”, तो दूसरे ने कहा, “यही कहानी मेरे पापा भी सुनाते थे कि कैसे नदी पार करके स्कूल जाते थे।” एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, “रील देखकर ही मेरी जान निकल गई, सोचिए जो बच्चे इस रास्ते से रोज गुजरते हैं, उनके लिए कितना खतरा होगा। अगर सरकार को वाकई में चिंता होती तो अब तक पुल बन चुका होता।”
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही यह बात
यह वीडियो न सिर्फ गांव इलाकों की दुर्दशा को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आज भी बच्चों को शिक्षा पाने के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह उम्मीद की जाती है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और वहां स्थायी पुल का निर्माण करवाएगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और आसान रास्ता मिल सके।