बालकनी से नीचे गिर रहा था बच्चा, शख्स ने 5 सेकेंड में ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
मिस्र के गीजा शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बच्ची बालकनी से नीचे गिर रहा है, लेकिन सिर्फ एक शख्स ने पांच सेकेंड में उसकी जान बचा ली।
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यह वीडियो मिस्र के गीजा शहर का है, जिसमें पांच की जान बचाता एक शख्स दिख रहा है। दरअसल, दूसरी मंजिल की बालकनी से बच्चा नीचे गिर गया था। उसके जमीन पर पहुंचने से पहले ही वहां पर मौजूद 25 साल अहमद रागब ने दौड़कर उसे अपनी बाहों में पकड़लिया है। कुछ ही सेकेंड में इस रेस्क्यू में बच्चे की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि गीजा के अर्द-एल-लीवा इलाके की खौफनाक घटना है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरता हुआ दिख रहा है। नीचे खड़े अहमद रागब की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ती है, वह फौरन उसकी तरफ दौड़ते हैं और उसके गिरने की दिशा में खुद सही जगह पर पहुंचते हैं। इसके बाद वह बच्चे को जमीन से टकराने से पहले ही पकड़ लेते हैं।
बालकनी से बच्चे को गिरता देख दौड़ पड़े
मिस्र की मीडिया के मुताबिक, अहमद रागब ने बातचीत में बताया कि उस समय इलाके में वह एक दुकान के पास मौजूद थे। उन्हें एक बच्चे ऊपर इशारा किया और बताया कि कुछ हो रहा है। इसके बाद उन्होंने ऊपर देखा तो बच्चा गिरता दिखाई दिया, जिसके बाद वो बिना सोच उसकी तरफ दौड़ पड़े। उनका कहना है कि यह घटना इतनी तेजी से हुई कि वो खुद कुछ समझ नहीं पाए कि उन्होंने बच्चे तक इतनी जल्दी कैसे पहुंचकर उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उनमें दिमाग में सिर्फ एक बात थी कि बच्चे को बचाना है।
#Egypt–Even a split second's delay could have cost the child his life! The way Ahmed Ragab quickly assessed the situation, positioned himself at the exact right spot without a thought for his own safety, and safely caught the child—this reflects his Courage & Heroic Act. This incident took place in the Ard El-Lewa neighborhood of Giza city in Egypt. A 5-year-old child had fallen from the second-floor balcony. The child's fall was slightly slowed by colliding with a clothesline, after which Ahmed Ragab immediately ran and caught the child in his arms, saving his life. Ahmed Ragab, who runs a shop nearby, is the one who saved the child's life.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 5, 2026
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, मौत के मुंह में पहुंचा यात्री; कांस्टेबल ने 2 सेकंड में ऐसे बचाई जान
देवघर में चोरों का बड़ा दुस्साहस, पैसे नहीं पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए; कार में लादकर हुए फरार
वायरल वीडियो: हाथ पर बने एक टैटू ने 35 साल बाद मिलाया परिवार, 70 साल की महिला पहुंची अपने घर
कपड़े की रस्सी से टकराकर गिरा बच्चावीडियो में दिख रहा है कि बच्चा नीचे गिरते समय कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी से टकराता है और फिर नीचे गिरता है। इससे उसके गिरने की रफ्तार धीमी हुई और अहमद रागब को बच्चे तक पहुंचने के लिए थोड़ा समय मिल गया। इसके बाद रागब ने बच्चे को अपनी बाहों में पकड़ लिया। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को पकड़ने के बाद वो खुद घबरा जाते हैं। उन्होंने बताया कि घटना खत्म होने के बाद वह तनाव की वजह से सड़क किनारे रख एक गद्दे का सहारा लेकर बैठ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।