फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   chhatarpur baba bageshwar foreign trip reciting hanuman chalisa with devotee in flight

Video: प्लेन में भक्तिमय हुआ माहौल, धीरेंद्र शास्त्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, यात्रियों ने भी दिया साथ

Tue, 17 Jun 2025 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

Viral Video: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फ्लाइट में हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी यात्री ताली बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

विज्ञापन
chhatarpur baba bageshwar foreign trip reciting hanuman chalisa with devotee in flight
प्लेन में भक्तिमय हुआ माहौल, धीरेंद्र शास्त्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : X@ivaishalipandit

विस्तार

Viral Video: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन दिनों वह विदेश दौरे पर हैं। वह आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व फिजी में कथा सुनाने के लिए गए हैं। वहां पर वह सनातन धर्म का प्रचार भी कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, फिजी में बाबा बागेश्वर एक स्थान से दूसरे स्थान पर फ्लाइट से अपनी टीम साथ यात्रा कर रहे हैं। प्लेन में जब वह चढ़े और सीट पर बैठे तो लोगों के चेहरे पर अलग-अलग आशंकाएं दिख रही थीं। कुछ दिनों पहले हुए अहमदाबाद में प्लेन क्रेश का डर सभी के मन में था। इसे देखते हुए बाबा बागेश्वर ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


प्लेन में यात्रा कर रहे सभी यात्री बाबा बागेश्वर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। जैसे ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया तो यात्रियों के मन में उमड़ रही सभी आशंकाएं और डर दूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: बेटी की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आ गया पिता, बच्ची को नहीं आने दी एक भी खरोंच

अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फ्लाइट में हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी यात्री ताली बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान पूरे जहाज में भक्तिमय माहौल बन गया। 

Viral Video: ट्रेन के दिव्यांग कोच में बैठने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, उतरते ही खुली पोल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। एक्स पर @ivaishalipandit नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को देखकर बाबा बागेश्वर की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed