Viral Video: बेटी की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आ गया पिता, बच्ची को नहीं आने दी एक भी खरोंच
Viral Video: यह दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गई। उसी समय तेज रफ्तार से एक ट्रेन स्टेशन पर आ रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक पिता अपनी संतान के लिए किस हद तक जा सकता है, इसकी मिसाल एक वीडियो में देखने को मिलती है जो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि पिता का प्यार न सिर्फ गहरा होता है, बल्कि वह अपनी संतान के लिए जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी संतान की रक्षा करते हुए नजर आ रहा है। इंटरनेट पर हर कोई पिता की खूब सराहना कर रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गई। उसी समय तेज रफ्तार से एक ट्रेन स्टेशन पर आ रही थी। वहां मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए और चीख-पुकार मच गई। किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। लेकिन उस बच्ची के पिता ने बिना पल गंवाए पटरी पर छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाया और खुद उसे अपने शरीर से ढंकते हुए पटरी पर लेट गए। कुछ ही पलों में ट्रेन दोनों के ऊपर से गुजर गई। वहां खड़े लोगों की सांसें थम गई थीं। हर किसी को यही डर था कि शायद कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है।
Dad shields his daughter with his body after she stepped into a train’s pathpic.twitter.com/Blqs1UISc8
— Interesting things (@awkwardgoogle) June 16, 2025
ट्रेन के गुजर जाने के बाद भी सुरक्षित रहे पिता और बेटी
ट्रेन के गुजर जाने के बाद जब पिता और बेटी सुरक्षित खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि दोनों को एक खरोंच तक नहीं आई। यह सीन देखकर कई लोग भावुक हो उठे, तालियों की गूंज स्टेशन पर फैल गई और कुछ ने भगवान को धन्यवाद भी दिया। इस पूरी घटना को एक यात्री या स्टेशन पर मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका था और अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना छलांग लगाते हैं और अपनी जान दांव पर लगा देते हैं।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह आदमी असली सुपरमैन है, जिसने अपनी बच्ची के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इस वीडियो ने मेरी आंखें नम कर दीं, पिता का प्यार सबसे महान होता है।”