Viral Video: पार्किंग में कार खड़ा करने गया शख्स, लेकिन हुआ ऐसा हादसा कि रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के चारकोप स्थित एक सोसाइटी का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक कार पार्किंग लिफ्ट के शाफ्ट में गिर गई।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बार पार्किंग लिफ्ट के शाफ्ट में गिर जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है।
बताया जा रहा है कि यह मुंबई के चारकोप स्थित एक सोसाइटी में हादसा हुआ है। यहां पर एक कार करीब 25 फीट नीचे पार्किंग लिफ्ट के शाफ्ट में गिर गई, जिससे चालक चोटिल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर दूसरी मंजिल पर कार को पार्क कर रहा था। उसे पता नहीं चल पाया कि पार्किंग प्लेटफॉर्म अपने स्थान पर नहीं था और वह गलती से कार आगे बढ़ा दिया। इसके बाद कार दो मंजिल नीचे शाफ्ट में जा गिरी, जबकि चालक कार के अंदर ही फंस गया।
इसे कहते हैं आराम-आराम से एक्सीडेंट करना! 😳
— Archana Pushpendra (@archanapsp) August 4, 2026
न कोई हड़बड़ाहट... न कोई जल्दबाज़ी... बस एकदम आराम से कार लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरी
मुंबई के कांदिवली में देखते ही देखते कार लिफ्ट डक्ट में समा गई
घटना में ड्राइवर की जान बच गई है pic.twitter.com/XDG6xW2XmC
Volcano Eruption: यहां ज्वालामुखी में हुआ भीषण विस्फोट, 6 किमी ऊपर उठा राख का गुबार, जारी हुआ अलर्ट
इस भयानक हादसे के बाद घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यह वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
Viral Video: उफनती नदी पार कर हर दिन स्कूल जाते हैं बच्चे, झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म वीडियो शेयर किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सफेद कार आती है और दरवाजा तोड़ते हुए सीधे पार्किंग लिफ्ट के शाफ्ट में जाती है। अच्छी बात यह है कि चालक को सिर्फ चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।