फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   madhya pradesh vidisha school children cross river on stop dam viral video

Viral Video: उफनती नदी पार कर हर दिन स्कूल जाते हैं बच्चे, झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों को उफनदी नदी पार कर स्कूल जाते देख सकते हैं। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है। 

विज्ञापन
madhya pradesh vidisha school children cross river on stop dam viral video
उफनती नदी पार कर हर दिन स्कूल जाते हैं बच्चे, झकझोर देने वाला वीडियो हुआ वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: पढ़ाई के लिए बच्चे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कुछ बच्चे कई कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते हैं, तो कुछ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों का रास्ता तय करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने शिक्षा की राह में बच्चों के संघर्ष की ऐसी तस्वीर दिखाई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। यहां पर स्कूल जाने के लिए हर दिन बच्चे तेज बहाव वाली बेतवा नदी पार करते हैं।

विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई मासूम बच्चे नदी के बीच बने बेहद संकरे स्टॉप डैम पर एक-दूसरे का सहारा लेकर सावधानी से चलते दिख रहे हैं। उनके एक तरफ उफनता और तेज रफ्तार पानी है, तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल पहुंचने की मजबूरी। हर कदम के साथ हादसे और खतरा है। थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता रहै। 
विज्ञापन


फिर भी, पढ़ने और आगे बढ़ने की चाह इन बच्चों के कदमों को नहीं रोक पा रही है। यह वीडियो सिर्फ बच्चों के स्कूल जाने की कहानी नहीं, बल्कि शिक्षा के लिए उनके साहस, संघर्ष और जज्बे की एक तस्वीर है। जिला प्रशासन के मुताबिक, वायरल वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, रियल लाइफ हीरो बना डिलीवरी मैन, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम


वीडियो में नजर आ रहे बच्चे करुआ गांव के रहने वाले हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। अगर यह बच्चे सड़क वाले रास्ते से स्कूल जाएं, तो उन्हें हर दिन करीब 8 से 10 किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ता है। इसके कारण वो हर दिन स्टॉप डैम पार कर स्कूल जाते हैं। 

Viral: 2 हफ्ते के मरे बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, करोड़ों लोगों की आंखें हुईं नम

वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। विदिशा के एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों को साइकिल दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रास्ते से स्कूल आ-जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही प्रभावित गांवों के पास नया स्कूल खोलने की संभावना पर भी विचार हो रहा है, ताकि बच्चों को जान खतरे में डालकर नदी पार न करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed