{"_id":"683c0a30c60739895602b9e3","slug":"bullet-caught-fire-while-starting-scooter-parked-nearby-burnt-watch-viral-video-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स के बुलेट स्टार्ट करते ही लग गई आग, फिर हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स के बुलेट स्टार्ट करते ही लग गई आग, फिर हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Sun, 01 Jun 2025 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:38 PM IST
सार
Viral Video: बस्ती में जिला अस्पताल के पास खड़ी बाइक में स्टार्ट करते समय आग लग गई। आग की चपेट में पास में खड़ी स्कूटी में आग लग गई। वहां पर आसपास मौजूद लोगों ने पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शख्स के बुलेट स्टार्ट करते ही लग गई आग, फिर हुआ कुछ ऐसा
- फोटो : X
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले होते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है।
विज्ञापन
दरअसल, बस्ती में जिला अस्पताल के पास खड़ी बाइक में स्टार्ट करते समय आग लग गई। आग की चपेट में पास में खड़ी स्कूटी में आग लग गई। वहां पर आसपास मौजूद लोगों ने पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। अब इस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। जिला अस्पताल के पास खड़ी बुलेट में स्टार्ट करते समय आ लग गई और धूं-धूं कर जलने लगी। आग की चपेट में पास खड़ी स्कूटी भी आ गई और वो भी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
स्टार्ट करते ही आग का गोला बनी बुलेट pic.twitter.com/ucMlwQHwHi
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) June 1, 2025
Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर
आसपास मौजूद लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल गए थे।
Viral: मंदिर में प्रसाद बांट रहा विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अस्पताल से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे आधं घंटे से धूप में एक बुलेट खड़ी थी। बुलेट मालिक दुकान पर खरीददारी करने के बाद पहुंचे और सेल्फ लगाते समय कुछ आवाज हुई और आग लग गई। वह तुरंत वहां से हट गए।
Optical Illusion: 66D की भीड़ में 15 सेकेंड के अंदर खोजना है 666, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
इसके बाद बुलेट अनियंत्रित होकर पास में खड़ी स्कूटी पर गिर गई, जिससे उसमें भी आग लग गई। दोनों गाड़िया जलकर खास हो गईं। अब इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।