{"_id":"5759285c4f1c1b1f349c5943","slug":"brutal-fight-between-couple-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में हुई कपल के बीच फाइट का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पार्किंग में हुई कपल के बीच फाइट का वीडियो वायरल
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : from video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। कार पार्किंग में लड़का-लड़की पहले आपस में बहस करते हैं, इस बीच लड़की लड़के को लगातार पंच मारती रहती है। लेकिन इस लड़ाई का अंत लड़के के जोरदार पंच के साथ होता है। दरअसल इस वीडियो को रूस के येकातेरिनबर्ग कार पार्किंग में ऊपर से बनाया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में साफ देखा व सुना जा सकता है कि लड़की जोर-जोर से चिल्लाकर लड़के को गाली दे रही है। लड़की पहले लड़के के सिर पर कई बार पंच मारती है, इससे पहले कि लड़का लड़की को गले लगाकर मामला शान्त करने की कोशिश करे लड़की लात मारना शुरू कर देती है।
विज्ञापन
लड़की कार का दरवाजा खोलकर अंदर जाने को होती है कि तभी लड़का अचानाक आकर लड़की को जोर का धक्का देकर कार से दूर कर देता है। और गले लगा कर कार से दूर ले आता। एक बार को लगता है कि अब इन दोनों के बीच मामला शान्त होने वाला है कि तभी लड़का लड़की को जोर से कई बार मुक्के मारता है। लड़के के जोरदार मुक्के लगने से लड़की जमीन पर गिर जाती है तभी वहां एक दूसरी औरत आती है उस औरत की आवाज सुन सकते हैं वो लड़की को बचाते हुए कहती हैं 'वो दर्द में है।'
विज्ञापन
लड़का उस लड़की को बेरहमी से उठाता है, लेकिन लड़की दर्द के कारण उठ नहीं पाती है और फिर गिर जाती है। अंत में लड़की की आवाज सुन सकते हो वो कहती है, 'मुझसे दूर रहो, मुझे छुओ मत।' हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि इन कपल के बीच झगड़ा क्यों हुआ था, और ना ही इस घटना में पुलिस के शामिल होने की कोई पुष्टि हुई है।