{"_id":"5a4088204f1c1b001c8bacb8","slug":"british-scientist-created-world-smallest-christmas-card-without-microscope-can-not-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे छोटा क्रिसमस कार्ड, आंखों से नहीं देख पाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे छोटा क्रिसमस कार्ड, आंखों से नहीं देख पाएंगे आप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
smallest Christmas card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे छोटा क्रिसमस कार्ड विकसित किया है। यह कार्ड सिर्फ 15 माइक्रोमीटर चौड़ा है। यह इतना छोटा है कि 200 मिलियन से ज्यादा कार्ड एक मानक डाक टिकट में फिट हो सकते हैं। इसे राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (एनपीएल) के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है।
विज्ञापन
माइक्रोस्कोप के जरिए देख पाएंगे
15 × 20 माइक्रोमीटर के इस कार्ड को एक शक्तिशाली माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है। एक माइक्रोमीटर एक मीटर का 10 लाखवां हिस्सा होता है। एनपीएल के डेविड कॉक्स ने अपने सहयोगी डॉक्टर कन्नन मिंगर्ड के साथ मिलकर यह कार्ड तैयार किया है।
विज्ञापन
पिछले रिकॉर्ड वाले कार्ड से 10 गुना छोटा
कॉक्स ने कहा कि यह कार्ड प्लैटिनम-लेपित सिलिकॉन नाइट्राइड से बना है। एक केंद्रित आयन बीम का इस्तेमाल करके इसे बनाया गया है। कार्ड के कवर में स्नोमैन की एक नक्काशी है, जिसके अंदर सीजंस ग्रीटिंग्स के साथ मौसमी संदेश भी है। उन्होंने बताया कि एनपीएल का यह कार्ड पिछले रिकॉर्ड वाले कार्ड से 10 गुना छोटा है। पिछले छोटे क्रिसमस कार्ड की चौड़ाई 200 × 209 माइक्रोमीटर मापी गई थी।
विज्ञापन