फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   British India rare 1 rupee coin sold at rupees 10 Crore at online platform

अजब-गजब: 10 करोड़ में बिका 1 रुपये का ये दुर्लभ सिक्का, कुछ इस तरह से आप भी बेच सकते हैं अपने पुराने सिक्के

Thu, 23 Sep 2021 05:28 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 23 Sep 2021 05:28 PM IST
सार

हाल ही में एक दुर्लभ सिक्के को करीब 10 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा गया है। ये खबर देश दुनिया में खूब तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 रुपये के पुराने सिक्के के बदले एक व्यक्ति को 10 करोड़ रुपये मिले हैं। इस दुर्लभ सिक्के को एक ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा गया है।

विज्ञापन
British India rare 1 rupee coin sold at rupees 10 Crore at online platform
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

विज्ञापन

हमारे आस-पास ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें पुराने सिक्कों को कलेक्ट करने का एक विशेष शौक रहता है। इस तरह के शौक रखने वाले लोगों को Numismatist कहा जाता है। इन एंटीक सिक्कों और नोटों के भीतर कई खास बातें होती हैं। इसी वजह से कई बार इनको ऊंचे ऊंचे दामों पर बोली लगाकर खरीद लिया जाता है। अगर आपके पास भी किसी प्रकार का दुर्लभ सिक्का या नोट है, तो आप भी उसकी एक अच्छी कीमत बाजार में पा सकते हैं। आप इन एंटीक सिक्कों को कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीद और बेच सकते हैं।

इसी कड़ी में इन दिनों एक खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में एक दुर्लभ सिक्के को करीब 10 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा गया है। ये खबर देश दुनिया में खूब तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 रुपये के पुराने सिक्के के बदले एक व्यक्ति को 10 करोड़ रुपये मिले हैं। इस दुर्लभ सिक्के को एक ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा गया है। खबर के बारे में जो कोई भी सुन रहा है वह हैरान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी में इस सिक्के को 10 करोड़ में खरीदा गया है। सिक्के की ऐसी कई खास बातें हैं, जो इसे दुर्लभ बनाती हैं। 1 रुपये का ये सिक्का ब्रिटिश इंडिया के समय का है। इसका निर्माण साल 1885 में किया गया था। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको इतने बड़े दाम पर खरीदा गया।

इस सिक्के को बेचने वाला शख्स काफी खुश है। उसने इस एंटीक सिक्के को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचा है। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई खास सिक्का है तो आप भी मालामाल बन सकते हैं। दुर्लभ सिक्कों के काफी अच्छे दाम इन ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मिलते हैं।

विज्ञापन

इन सिक्कों को बेचने से पहले आपको इन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके लिए आपको बेसिक जानकारी उस प्लेटफार्म को मुहैया करवानी होगी। रजिस्टर होने के बाद आप उन दुर्लभ सिक्कों या नोटों की तस्वीरों को खीच कर उन प्लेटफॉर्म्स पर डालकर उसे बेच सकते हैं। अगर आपके सिक्के में कोई खास बात हुई तो उसकी नीलामी भी करोड़ों रुपयों में हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की डील में आरबीआई की कोई भी भूमिका नहीं होती है। इसमें सेलर और बायर आपसी विश्वास पर एक दूसरे से चीजें खरीदते और बेचते हैं। आरबीआई इस तरह की खरीद बिक्री को बढ़ावा नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed