कोरोना वायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले रखा है। करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि लाखों लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि दुनियाभर में इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। चूंकि इस महामारी की वजह से लगभग सारे कारोबार और पर्यटन स्थल कई महीनों से बंद हैं, लोगों का आना-जाना कहीं हो नहीं रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे कुछ पर्यटन स्थलों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा रहा है। इसमें ब्राजील का फर्नांडो डी नोरोन्हा द्वीप भी शामिल है, लेकिन अब यह द्वीप एक अजीब सी शर्त की वजह से चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्त ये है कि यहां वहीं लोग घूमने आ सकते हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए थे और अब ठीक हो चुके हैं।
एक ऐसा आइलैंड, जहां सिर्फ कोरोना से ठीक हुए लोगों को ही है जाने की इजाजत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन