फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy used drone to shower money on girl in orchestra Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: आर्केस्ट्रा में लड़की पर पैसे उड़ाने के लिए लड़के ने किया ड्रोन का इस्तेमाल, लोग बोले-अब ये क्या

Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो तकनीक और मनोरंजन के मेल का बिल्कुल हटकर उदाहरण है। इस वीडियो में एक लडका ड्रोन के जरिए ऑर्केस्ट्रा स्टेज पर परफॉर्म कर रही डांसर को नोट पहुंचाते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Boy used drone to shower money on girl in orchestra Video goes Viral on Internet see netizens reaction
ड्रोन से किया यह अनोखा कारनामा - फोटो : इंस्टाग्राम @studentgyaan

विस्तार

दुनिया के कई विकसित देश आज तकनीक की मदद से अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छूने में लगे हैं। कहीं चांद पर कदम रखा जा रहा है तो कहीं सूरज को करीब से समझने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में भारत में भी तकनीक का खूब इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन यहां का अंदाज थोड़ा अलग और देसी जुगाड़ वाला है। यहां लोग टेक्नोलॉजी को अपनी जिंदगी के मनोरंजन से जोड़कर उसका एक अनोखा रूप पेश कर रहे हैं। हालांकि, इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो तकनीक और मनोरंजन के मेल का बिल्कुल हटकर उदाहरण है। इस वीडियो में एक लडका ड्रोन के जरिए ऑर्केस्ट्रा स्टेज पर परफॉर्म कर रही डांसर को नोट पहुंचाते हुए नजर आ रहा है। वह 50 रुपये का नोट एक डोरी में बांधकर ड्रोन से जोड़ देता है और फिर ड्रोन को उड़ाकर स्टेज की ओर भेजता है। जैसे ही ड्रोन डांसर के पास पहुंचता है। वह स्टाइल में उड़ते नोट को अपने हाथ में थाम लेती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Studentgyaan (@studentgyaan)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “सही जगह पर सही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे।” इस क्रिएटिव वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा की हैं। एक यूजर ने लिखा, “ड्रोन की ताकत का यह दुरुपयोग है।” जबकि एक और यूजर ने कहा, “टेक्नोलॉजी का इससे बेहतर इस्तेमाल कहीं नहीं देखा।” किसी ने इसे देसी इनोवेशन कहा तो किसी ने इसे मनोरंजन का हाईटेक लेवल बताया।

ड्रोन का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा
यह वीडियो भले ही मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हो, लेकिन यह यह भी दिखाता है कि कैसे भारत में लोग तकनीक को अपने सेलिब्रेशन के साथ जोड़कर कुछ अलग और अनोखा पेश करते हैं। ड्रोन, जिसे आमतौर पर फोटो या वीडियो शूट के लिए उपयोग किया जाता है, अब ‘नोट लुटाने’ जैसे काम में भी इस्तेमाल हो रहा है। इस क्लिप ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीयों की सोच कितनी क्रिएटिव और हटकर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed