Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy Calls Out to a Hawk and the Bird Flies Straight to Him Leaving Everyone Stunned

वायरल हुआ लड़के और बाज की दोस्ती का अनोखा वीडियो, आवाज लगाते ही लड़के के पास उड़कर पहुंच जाता है पक्षी

Wed, 04 Nov 2026 01:04 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
Boy Calls Out to a Hawk and the Bird Flies Straight to Him Leaving Everyone Stunned
वायरल हुआ लड़के और बाज की दोस्ती का अनोखा वीडियो - फोटो : Facebook

सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को सोचन पर मजबूर कर देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसे देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में एक लड़का तेज-तेज आवाज लगा रहा है। खास बात यह है कि आवाज सुनते ही एक बाज उड़कर सीधे उसके पास पहुंच जाता है। इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हैरान हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का बाज को आवाज लगाता है। आवाज लगाते ही बाज हवा में उड़ता हुआ लड़के के पास पहुंच जाता है। यह दृश्य देखकर ऐसा लगता है, मानो युवक के पास कोई सुपरपावर हो। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल दिलचस्प वीडियो में एक लड़का एक पक्षी को आवाज लगाता है, तो वह पलक झपकते ही उड़कर उसके पास पहुंच जाता है। पक्षी और लड़के के बीच इस अनोखी दोस्ती को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईफोन के लिए जान जोखिम में डालने पहुंचा युवक, बिजली के टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप

आवाज सुनते ही लड़के के पास पहुंचा पक्षी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का किसी स्थान पर खड़ा है। तभी उसकी नजर आसपास मौजूद एक पक्षी पर पड़ती है। वह उसे अपने पास बुलाने के लिए आवाज लगाता है। आमतौर पर किसी पक्षी को इस तरह बुलाने पर उसके आने की उम्मीद कम ही होती है, लेकिन यहां पर नजारा कुछ अलग ही दिखाई देता है। लड़के की आवाज सुनते ही पक्षी अपने पंख फैलाता है और उड़कर सीधे उसके पास पहुंच जाता है।

वायरल: जॉन अब्राहम बनने निकला था युवक, बाइक समेत नाले में जा गिरा, धूम मचाले का हुआ ऐसा हाल

बाज का ऐसे बिना किसी झिझक के लड़के के करीब आना लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐसा लग रहा है मानो बाज उस लड़के की आवाज को अच्छी तरह पहचानता हो। इसके कारण लोग वीडियो में इस खास पल को बार-बार देख रहे हैं। वीडियो ने इंसानों और पक्षियों के बीच के खूबसूरत रिश्ते की ओर लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़के और पक्षी के बीच गहरे जुड़ाव का उदाहरण हैं, तो कुछ का कहना है कि पक्षी लड़के की आवाज को पहचानता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed