फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy and girl seen openly romancing on a moving bike on the road flouting traffic rules Video goes Viral

Viral Video: सड़क पर चलती बाइक पर खुल्लम-खुल्ला रोमांस करता दिखा लड़का-लड़की, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

Sat, 28 Jun 2025 01:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में, ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर एक कपल तेज रफ्तार बाइक पर जा रहा था। लड़की पेट के बल बाइक की फ्यूल टैंक पर लेटी हुई थी और लड़का बाइक चला रहा था।

विज्ञापन
Boy and girl seen openly romancing on a moving bike on the road flouting traffic rules Video goes Viral
बाइक पर बैठाकर लड़के ने किया स्टंट - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

आजकल कुछ लोग अपने रोमांस के चक्कर में ट्रैफिक नियमों और अपनी जान दोनों को दांव पर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें कपल्स चलती बाइक पर खतरनाक तरीके से बैठकर रोमांस करते नजर आते हैं। ये लोग न तो हेलमेट पहनते हैं और न ही सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हैं। इससे न सिर्फ उनकी खुद की जान पर खतरा मंडराता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर एक कपल तेज रफ्तार बाइक पर जा रहा था। लड़की पेट के बल बाइक की फ्यूल टैंक पर लेटी हुई थी और लड़का बाइक चला रहा था। इस दौरान उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। यह सब देखकर वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखता है कि वह शख्स कपल को समझाने की कोशिश करता है और कहता है कि यह हरकत गलत और खतरनाक है। लेकिन कपल उसकी बात पर ध्यान देने के बजाय उसे अपने काम से काम रखने की सलाह देता है और बाइक को तेज गति से आगे बढ़ा देता है। बताया जा रहा है कि यह बाइक फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही थी और इस दौरान कपल खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था।
विज्ञापन




वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SachinGuptaUP नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो देखकर कई लोगों ने कपल की हरकत को गैरजिम्मेदाराना बताया और नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट किया, “प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन रोड को रोमांस का अड्डा बनाना बिल्कुल गलत है।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “इन जैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दूसरों को भी सबक मिल सके और भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।”

लोगों ने कर दी यह मांग
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाह हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे क्योंकि ऐसे लोग न सिर्फ अपनी जान से खेल रहे हैं, बल्कि बाकी लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि हाईवे पर गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि आगे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed