फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Blackout in Jodhpur Wedding guests showed flash light then the bride and groom took the wedding vows

Viral Video: जोधपुर में ब्लैक आउट के बीच शादी, मेहमानों ने दिखाई फ्लैश लाइट तब जाकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे

Mon, 12 May 2025 08:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 May 2025 08:22 AM IST
सार

Black out Shaadi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान का है। राजस्थान के जोधपुर शहर में हाल ही में हुई एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन ने अंधेरे में मोबाइल की फ्लैशलाइट की मदद से सात फेरे लिए।

विज्ञापन
Blackout in Jodhpur Wedding guests showed flash light then the bride and groom took the wedding vows
राजस्थान में ब्लैक आउट के बीच हुई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @jodhpur_visit

विस्तार

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक भयावह हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह हमला उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में पर्यटक पहलगाम की खूबसूरती देखने आए थे। आतंकियों ने सीधे इन निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे भारत में गुस्सा साफ देखा गया। आम लोग, राजनीतिक नेता और सामाजिक संगठनों ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” नामक सैन्य अभियान की शुरुआत की। ऑपरेशन शुरू होते ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया और भारत के कई राज्यों में ब्लैक आउट कर दिया गया। अब इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो राजस्थान का है। राजस्थान के जोधपुर शहर में हाल ही में हुई एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन ने अंधेरे में मोबाइल की फ्लैशलाइट की मदद से सात फेरे लिए। यह वीडियो लोगों का दिल छू रहा है और इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JODHPUR VISIT (@jodhpur_visit)

विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे इलाके की बिजली काट दी
यह घटना उस समय की है जब भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण रात करीब 9:30 बजे सुरक्षा कारणों से अचानक पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। उसी समय शादी की रस्में चल रही थीं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में सात फेरे लेने ही वाले थे। अचानक हुए इस ब्लैकआउट से कुछ देर के लिए माहौल ठहर सा गया, लेकिन मेहमानों की समझदारी और एकजुटता ने इस पल को खास बना दिया।


मेहमानों ने बांधा समां
बिजली जाने के बाद मेहमानों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाईं और मंडप को रोशनी से भर दिया। इस रोशनी में दूल्हा-दुल्हन ने बिना किसी परेशानी के पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में पूरी तरह परंपरागत ढंग से संपन्न हुईं। इस खास पल को वहां मौजूद किसी मेहमान ने अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो लगभग 74 सेकंड का है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि इस जोड़े की हिम्मत और रिश्तेदारों के सहयोग की भी खूब सराहना कर रहे हैं।

हर कोई कर रहा है खूब तारीफ
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हर मेहमान ने मोबाइल की रोशनी से मंडप को उजाला दिया और शादी की रस्में रुकने नहीं दीं। यह नजारा इस बात का सबूत है कि मुश्किल हालात में भी अगर साथ देने वाले लोग हों, तो कोई भी काम रुकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed