Viral Video: नकल रोकने के लिए ट्यूशन टीचर ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क किनारे बैठाकर करा दी परीक्षा
Viral Video: वीडियो में एक ट्यूशन टीचर ने नकल रोकने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस व्यवस्था में अनुशासन और ईमानदारी साफ नजर आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक ट्यूशन टीचर अपने छात्रों को सड़क किनारे बैठाकर परीक्षा लेते हुए नजर आ रहे हैं.।पहली बार में यह व्यवस्था थोड़ी असामान्य जरूर लगती है, लेकिन इसके पीछे की सोच बेहद स्पष्ट और सराहनीय है। टीचर ने सभी छात्रों को सड़क किनारे एक-दूसरे से काफी दूरी पर बैठाया, ताकि कोई भी छात्र दूसरे से मदद न ले सके।
Viral Video: बेजुबानों ने लोगों को सिखा दी इंसानियत, गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता, दिल छू लेगा ये वीडियो
परीक्षा के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। पूरा माहौल शांत और व्यवस्थित था, जिससे छात्र बिना किसी शोर-शराबे के अपनी कॉपियों में लिखते रहे। तो वहीं टीचर भी लगातार सभी पर नजर बनाए हुए था, ताकि कोई भी नियम का उल्लंघन न कर सके।
ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता टीचर
ट्यूशन टीचर का यह वीडियो न सिर्फ अपनी अलग सोच के कारण चर्चा में है, बल्कि एक शिक्षक की ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश करता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम शेयर किया गया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
आधुनिक सुविधाओं की जरूरत नहीं
टीचर के इस अनोखे प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि यदि शिक्षक चाहें तो सीमित संसाधनों में भी बेहतर और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके लिए किसी बड़े हॉल या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही सोच और दृढ़ निश्चय ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस तरह के प्रयोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रेरणा दे सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बुनियादी ढांचा भले ही कमज़ोर हो लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता उत्कृष्ट है। तो वहीं कई यूजर्स इस टीचर की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक पॉजीटिव पहल के रूप में देख रहे हैं।