Viral Video: जूट रस्सी की मदद से घड़े को बना दिया देसी फ्रिज, राजस्थानी महिला के जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजस्थानी महिला ने जूट की रस्सी की मदद से ऐसा जुगाड़ बताया है। जिससे आपके घड़े का पानी फ्रिज की तरह ठंडा हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Desi Fridge Viral Video: गर्मियों में ठंडा पानी शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान कर शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है और लू से बचाने में मदद करता है। यह डिहाइड्रेशन कम कर तुरंत ताजगी और ऊर्जा भी देता है। गर्मी के मौसम में ठंडा पानी जरूरत बन जाता है। लेकिन जरुरी नहीं आज के दौर में सबके घर में फ्रिज हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर राजस्थान से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने जूट की रस्सी की मदद से ऐसा जुगाड़ बताया है। जो आपके घड़े का पानी फ्रिज की तरह ठंडा कर देगा।
Viral Video: विदेशी जमीन पर भारतीय डांसर ने जीता दिल, भरतनाट्यम और हिप-हॉप का लगाया ऐसा तड़का, देखें वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक राजस्थानी महिला घड़े के चारों तरफ जूट की रस्सी को खास तरीके से लपेट कर पूरे घड़े को कवर कर देती है। उसके बाद महिला घड़े के मुंह पर सूती कपड़ा बांध कर पानी भर देती है। इस दौरान महिला घड़े के बाहर से भी पानी डालकर उसे कुछ घंटे यूंही छोड़ देती है।
जूट रस्सी से बना देसी फ्रिज
घड़े से बने देसी फ्रिज के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- देसी फ्रिज। वीडियो को अभी तक 2.6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं 1.2 मिलियन लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद घड़े का पानी
बता दें कि गर्मियों में मिट्टी के घड़े का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रख, पाचन सुधार, शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह फ्रिज के पानी की तरह हानिकारक नहीं होता और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
Viral Post: चालान कटने पर पकड़ा गया चोर, स्कूटी के साथ कैमरे में आया नजर, लोग बोले- ये तो माइंड ब्लोइंग है
Viral Video: बच्चे के लंच बॉक्स ने जीत लिया दिल, टीचर ने कही ऐसी बात, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
ठंडे पानी के जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- ये साइंस है। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- बाईसा आपकी कलाकारी को सलूट है।
डिस्क्लेमर: इस हैक के इस्तेमाल से मिलने वाले रिजल्ट की amarujala.com पुष्टि नहीं करता है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है।