फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bihar samastipur waterspout water tornado jal bawandar weather update imd

बिहार में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर, आसमान में बादलों तक दिखा स्तंभ, जानिए क्यों और कैसे बनता है वाटरस्पाउट

Mon, 28 Sep 2026 01:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर में बेहद दुर्लभ और अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां पर बारिश के दौरान रहस्यमयी जलबवंडर दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन
bihar samastipur waterspout water tornado jal bawandar weather update imd
बिहार में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर - फोटो : एक्स

विस्तार

बिहार समेत देश कई राज्यों में लगातार बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर पानी भर गया है। अब इस बीच बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आया है। यहां पर अनोखा नजारा देखने को मिला है। 
विज्ञापन


तेज हवाओं की वजह से समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में बवंडर उठता दिखाई दिया। इस तरह के बवंडर अमेरिका जैसे में आमतौर पर देखे जाते हैं। इस अनोखे दृश्य को लोगों ने कैमरे कैद कर लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बारिश और तेज हवा की वजह से यह बवंडर दिखाई दिया। भारतीय मौसम विभाग ने भी सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि इसे जल बवंडर या वाटरस्पाउट कहा जाता है। यह पानी की सतह के ऊपर बनने वाला हवा का तेजी से घूमता स्तंभ होता है, जो देखने में कीप जैसी आकृति होती है। इसका ऊपरी भाग आसमान में बादलों से जुड़ा हुआ नजर आता है। बड़ी झील, नदी या समुद्र जैसी सतह पर इसके बने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

कैसे बनता है जल बवंडर?

जल बवंडर के बारे में सामान्य तौर बताया जाता है कि यह पानी को नीचे से खींचकर आसमान की तरफ ले जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अंदर दिखाई देने वाला ज्यादातर जल वास्तव में नीचे की सतह से ऊपर नहीं खिंचता। बादलों के भीतर होने वाली संघनन प्रक्रिया से बारिश की बूंदें बनती हैं, जो इसे खास तरह की आकृति देती हैं। 

क्यों यहां जमीन पर नहीं रहते हैं लोग? पेड़ों पर घन बनाकर रहते हैं, जानिए इनकी हैरान करने वाली बातें

कितने तरह के होते हैं जल बवंडर?

मुख्य तौर पर जल बवंडर के दो प्रकार होते हैं। पहला तूफानी जल बवंडर होता है, जो जमीन पर बनने वाले बवंडर जैसा होता है। यह काफी शक्तिशाली होता है और नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरा सामान्य मौसम वाला जल बवंडर होता है। यह अपेक्षाकृत कम ताकतवर होता है। इसके तट या जमीन से संपर्क में आने पर इसके कमजोर होकर समाप्त होने की संभावना होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed