फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bhabhi lifted 120 kg weight in the gym video goes viral

Viral Video: जिम में साड़ी पहनी भाभी ने उठा दिया 120 किलो वजन, हर कोई रह गया देखता; देखें वायरल वीडियो

Mon, 21 Apr 2025 10:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Apr 2025 10:58 AM IST
सार

Zym Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भाभी की वीडियो काफी धूम मचा रहा है जिसमें वे एक जिम में 120 किलो वजन उठा रही हैं और वो भी साड़ी पहनकर।

विज्ञापन
Bhabhi lifted 120 kg weight in the gym video goes viral
जिम में भाभी का साड़ी में 120 किलो वजन उठाते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : Instagram/varshana_rana

विस्तार

Bhabhi Zym Viral Video: आज के समय में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए या लोग उस वीडियो पर अपना दिल हार बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता। एक छोटी सी रील लोगों को कई बार इतनी पसंद आ जाती है कि लोग उसके चर्चे करने लगते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लोग खूब प्यार भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


ये वीडियो है एक हरी साड़ी पहनी भाभी का जो जिम का है। इसमें भाभी ने भारी भरकम वजन उठा दिया और वो भी साड़ी में। ऐसे में इस वीडियो से यूजर्स की धड़कन थोड़ी तेज हो गई हैं। तो चलिए इस वीडियो को देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन


इस भाभी वाले वीडियो में है क्या?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारा सा वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला है जिसे लोग भाभी कह रहे हैं। इस भाभी ने हरे रंग की साड़ी पहनी है और वो जिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम में भाभी के सामने 120 किलो वजन का वेट रखा हुआ है। दूसरी तरफ महिला ने अपनी कमर में वेट बेल्ट बांधी है जिससे वेट उठाने पर कमर में झटका नहीं पड़ता है। इसके बाद महिला ने 120 किलो वजन उठाया और इसे थोड़ी देर होल्ड करने के बाद जमीन पर छोड़ दिया।

इंटरनेट हुआ वीडियो का कायल

अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस वीडियो के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।

यूजर्स ने किए ये कमेंट

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा "भाभी जी प्लीज जिम छोड़ो, हमारे दिल का वेट तो कोई और उठा ही नहीं सकता।"


यही नहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि "ये सिर्फ भाभी नहीं, जानलेवा इश्क हैं।" इसी तरह कई अन्य लोग भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। यकीन मानिए वीडियो देखकर आप भी शायद अपनी आंखों पर यकीन न कर पाएं।

यहां देखें भाभी का वेट उठाने वाला वीडियो:-

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varshana rana 💪🏻 (@varshana_rana)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed