फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Man claims his Alaskan Malamute dog worth 8 crore stolen

आठ करोड़ का कुत्ता हुआ गुम, खोजने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

Tue, 24 Dec 2019 05:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Man claims his Alaskan Malamute dog worth 8 crore stolen
आठ करोड़ का कुत्ता चोरी, रिपोर्ट दर्ज - फोटो : ANI

कर्नाटक के बंगलुरु स्थित हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने अपने आठ करोड़ रुपये के कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चेतन एन. नामक व्यक्ति का कहना है कि जो भी इस कुत्ते को ढूंढकर लाएगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कुत्ता अलास्कन मलामुट नस्ल का है, जिसके एक बच्चे की कीमत भी लाखों में होती है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतन इस कुत्ते को चीन के बीजिंग से खरीद कर लाए थे। पुलिस ने बताया कि चेतन को शक है कि उनके कुत्ते को किसी ने चुराया होगा। चेतन ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को
विज्ञापन

देखभाल के लिए दक्षिण बंगलुरु में श्रीनगर निवासी सौम्या को एक समझौते के तहत सौंपा था। वहीं से कुत्ता गुम हो गया। 

इससे पहले हाल ही में अमेरिका के  सैन फ्रांसिस्को में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक महिला का कुत्ता एक ग्रोसरी स्टोर से चोरी हो गया, जिसके बाद इस महिला ने कुत्ते को ढूंढने के लिए बहुत कोशिक की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एमिली नाम की महिला ने कुत्ते को ढूंढने के लिए एक वेबसाइट www.bringjacksonhome.com भी बना डाली, जहां कुत्ते से जुड़ी जानकारी अपलोड की गई। यही नहीं एमिली ने विमान में एक झंडा बांध कर इस वेबसाइट की जानकारी लोगों को दी। एमिली ने अपने वेबसाइट पर घोषणा की है कि जैक्सन नाम के उनके कुत्ते का पता बताने वाले को सात हजार डॉलर यानी करीब 4.97 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। 


एमिली ने अपने कुत्ते की पहचान भी बताई थी। उनके मुताबिक, उनके कुत्ते का वजन 13 किलो है, जिसके काले, सफेद और भूरे रंग के फर हैं। साथ ही, उसकी आंखें नीली हैं। एमिली ने इस कुत्ते का टिंडर अकाउंट भी बनाया है। वहीं एमिली का इंस्टाग्राम जैक्सन की तस्वीरों से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed