फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bartan Dhone Ka Jugaad Easy Kitchen Hack For Washing Utensils With Scrubber Hand Video Goes Viral

Viral Video: इस किचन टिप्स से फटाफट साफ हो जाएंगे बर्तन! कामवाली की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 17 Jun 2025 08:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 08:16 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में स्क्रबर से बर्तन धोने का एक आसान जुगाड़ बताया गया है। इससे बर्तन धोने में समय बचेगा। आप देख सकते हैं कि महिला बर्तन धोने में काम आने वाले स्क्रबर को हाथ में लेती है और उसकी हार्ड परत को काट देती है।

विज्ञापन
Bartan Dhone Ka Jugaad Easy Kitchen Hack For Washing Utensils With Scrubber Hand Video Goes Viral
इस किचन टिप्स से फटाफट साफ हो जाएंगे बर्तन! कामवाली की भी नहीं पड़ेगी जरूरत - फोटो : Instagram/vikspire

विस्तार

Viral Video: इंसान की दिनचर्या में घर की साफ-सफाई और बर्तन धोना भी शामिल है। लेकिन, अगर इसे जल्दी निपटाने का कुछ जुगाड़ मिल जाए, तो इस काम को जल्द से जल्द भी निपटाया जा सकता है। कई घरों में महिलाएं बर्तन धोने के लिए काम वाली लगाती हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद काम का है। इसमें एक किचन टिप्स के बारे में बताया गया है। इस टिप्स से बर्तन धोने में कम समय लगेगा और आपका बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


वीडियो में स्क्रबर से बर्तन धोने का एक आसान जुगाड़ बताया गया है। इससे बर्तन धोने में समय बचेगा। आप देख सकते हैं कि महिला बर्तन धोने में काम आने वाले स्क्रबर को हाथ में लेती है और उसकी हार्ड परत को काट देती है। इसके बाद वह उस हरे रंग की हार्ड हिस्से को 5 भागों में बांटती है। 
विज्ञापन


फिर पांच उंगलियों पर लगाने के लिए स्क्रबर की ऊपरी 5 हिस्से को काट देती है और फिर मुलायम हिस्से को भी साइड-साइड से काटकर शेप में लाती है। फिर वह एक प्लास्टिक के ग्लव्स में स्क्रबर के हार्ड हिस्सों को पांचों उंगलियों की साइड लगा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: दुल्हन की एंट्री के समय होने लगी बारिश, फिर जो हुआ देखकर बन जाएगा आपका दिन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikash Anand (@vikspire)



Viral Video: आरपीएफ जवान ने दिखाई बहादुरी, ट्रेन से गिरती महिला की ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ

फिर जब पांचों उंगलियों पर हार्ड स्क्रबर लग जाते है, तो वह दस्तानों के बीचो-बीच उस स्क्रबर के मुलायम हिस्से को लगाती है। इसके अच्छे से चिपक जाने के महिला उससे जल्दी-जल्दी बर्तन धोती नजर आती है और बर्तन भी साफ भी हो रहे हैं। 

आमतौर पर लोग स्क्रबर को हाथ में लेकर उस पर साबुन, लिक्विड या डिटर्जेंट लगाकर बर्तनों को साफ करते हैं। इससे थोड़ा अधिक समय लग जाता है। लेकिन इस टिप्स आप आसानी से किचन का काम निपटा सकते हैं। 

Video: प्लेन में भक्तिमय हुआ माहौल, धीरेंद्र शास्त्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, यात्रियों ने भी दिया साथ

Instagram पर @vikspire नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं लाखों लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed