Viral Video: नन्हे हाथी को हाथ में केला लेकर ललचा रहा था शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि केला नहीं मिलने से नारा हाथी का बच्चा पैरों से जमीन पर रखे एक बोरे को टक्कर मारता है। इसके बाद वह वापस आकर केले को लेने की कोशिश करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: बच्चे चाहे इंसान के हों या फिर जानवर के। मासूम और क्यूट होते हैं। बच्चों के नखरे भी एक जैसे ही होते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसने लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि केला नहीं मिलने से नारा हाथी का बच्चा पैरों से जमीन पर रखे एक बोरे को टक्कर मारता है। इसके बाद वह वापस आकर केले को लेने की कोशिश करता है। लेकिन इस बीच शख्स ने केले को बच्चे की मां को खिला देता है। इंसान और जानवर के बच्चे के बीच इस मीठी नोंकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसने लोगों को खूब हंसाया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। दिल छू लेने वाले वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Viral Video: घर की पालतू बिल्लियों ने बचाई महिला की जान, अनहोनी होने से पहले ही कर दिया अलर्ट, देखें वीडियो
Viral Video: पाकिस्तान की बीच को लोगों ने समझ लिया कूड़े-कचरे का ढेर, इसी गंदगी के बीच लोगों ने मनाई छुट्टियां
इंस्टाग्राम पर gyanclass नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथ में कुछ केले लिए हाथी के बच्चे को ललचा रहा है। शख्स केले को बच्चे के मुंह के पास ले जाता है और फिर खींच लेता है। एक दो बार ऐसा करने पर केले खाने की कोशिश कर रहा बच्चा नाराज हो जाता है और पैर पटकता हुआ इधर-उधर भागने लगता है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान के बच्चे नाराज होने पर करते हैं।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है, मेरे पास एक पपी है वो मेरे बेटे से बहुत जुड़ा हुआ है। वह बेटे के बाहर जाने पर उसकी नाराजगी देखने लायक होती है। फिर वो नारा भी हो जाता है।