{"_id":"687da6931e51c68d310d2393","slug":"people-mistook-pakistan-beach-for-a-pile-of-garbage-people-celebrated-holidays-amidst-this-filth-video-viral-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पाकिस्तान की बीच को लोगों ने समझ लिया कूड़े-कचरे का ढेर, इसी गंदगी के बीच लोगों ने मनाई छुट्टियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पाकिस्तान की बीच को लोगों ने समझ लिया कूड़े-कचरे का ढेर, इसी गंदगी के बीच लोगों ने मनाई छुट्टियां
Mon, 21 Jul 2025 08:02 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:02 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि पूरा बीच प्लास्टिक की बोतलों, खाने-पीने की चीजों के खाली रैपर और बाकी गंदगी से अटा पड़ा है। इसके बावजूद लोगों का हुजूम वहां दिखाई देता है, जो इस गंदगी के बीच सेल्फी लेते समय बिताते और आनंद उठाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी बीच का दिखा ऐसा हाल
- फोटो : एक्स@RadioGenoa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कराची शहर स्थित मशहूर क्लिफ्टन बीच की स्थिति दिखाई गई है। इस वीडियो में समुद्र तट पूरी तरह से कूड़े-कचरे से पट चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां भीड़ उमड़ी हुई है और लोग छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि पूरा बीच प्लास्टिक की बोतलों, खाने-पीने की चीजों के खाली रैपर और बाकी गंदगी से अटा पड़ा है। इसके बावजूद लोगों का हुजूम वहां दिखाई देता है, जो इस गंदगी के बीच सेल्फी लेते समय बिताते और आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। यह सीन कई लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो खूब मजे ले रहा है।
विज्ञापन
Beaches in Pakistan. pic.twitter.com/5EaDwcPWSY
— RadioGenoa (@RadioGenoa) July 19, 2025
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RadioGenoa नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की साफ-सफाई को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इस स्थिति को शर्मनाक करार दिया, जबकि कई और ने सरकार और स्थानीय अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की। एक यूजर ने लिखा, "हम अपने पर्यावरण के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? यह वाकई शर्म की बात है।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "क्या अब पाकिस्तान के पास साफ-सफाई के लिए भी पैसा नहीं बचा?" किसी ने सुझाव दिया, "अगर वहां मौजूद हर इंसान सिर्फ एक-एक कचरा उठाए तो यह बीच कुछ ही दिनों में पूरी तरह से साफ हो सकता है।"
कुछ यूजर्स ने भी कही यह बात
कई यूजर्स ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नियमित सफाई अभियान चलाने की सलाह भी दी। इस वीडियो ने पर्यावरणीय समस्याओं की ओर ध्यान खींचा है। कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और लापरवाही दोनों को उजागर करता है। अगर ऐसे हालातों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इससे भी बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं।