{"_id":"66978453154ebdf967017763","slug":"baba-vanga-predictions-2025-extinction-of-humanity-will-begin-from-2025-baba-vanga-predictions-in-hindi-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga Predictions: साल 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga Predictions: साल 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया
Wed, 17 Jul 2024 03:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:44 PM IST
सार
बाबा वेंगा ने 2025 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं, जिसने लोगों को डरा दिया है। बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
विज्ञापन
साल 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया?
- फोटो : Istock
विस्तार
Baba Vanga Predictions 2025: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। इसकी वजह से पूरी दुनिया उनकी भविष्यवाणियों पर यकीन करती है। बाबा वेंगा ने 2025 के लिए कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions 2025 ) की थीं, जिसने लोगों को डरा दिया है। बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
विज्ञापन
बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी साल 1996 में 85 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में एक प्रलयकारी घटना घटेगी। इससे मानवता के पतन की शुरुआत होगी। साल 2025 में ही यूरोप में भयावह संघर्ष की शुरुआत होगी। इससे बड़े स्तर पर बड़ी तबाही मचेगी और इससे यूरोप की बड़ी आबादी बुरी तरह से प्रभावित होगी।
विज्ञापन
Ajab-Gajab: क्यों पृथ्वी पर तेजी से दिन हो रहा है लंबा? नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
बाबावेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी, लेकिन इसकी शुरुआत साल 2025 से हो जाएगी। बाबा वेंगा की यूरोप में संघर्ष की भविष्यवाणी से भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष होने का खतरा बढ़ जाएगा।
Cave on Moon: वैज्ञानिकों ने चांद पर खोजी बड़ी गुफा, जहां पर बसाई जा सकती है इंसानों की बस्ती
बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से दुनियाभर के लोगों के सवाल खड़ा हो गया कि आखिर आने वाले साल 2025 में ऐसा क्या होने जा रहा है? अगर बाबा वेगा की यह भी भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो दुनिया में तबाही मच जाएगी।