{"_id":"69ef35c52c8901d5aa0c4977","slug":"auto-rickshaw-becomes-a-mobile-mini-library-video-went-viral-on-social-media-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सड़क पर दौड़ती मिनी लाइब्रेरी का नजारा देख रह जाएंगे हैरान, लोगों ने जमकर की तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सड़क पर दौड़ती मिनी लाइब्रेरी का नजारा देख रह जाएंगे हैरान, लोगों ने जमकर की तारीफ
Mon, 27 Apr 2026 03:40 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:40 PM IST
सार
Viral Mini Library: इस वायरल क्लिप में एक साधारण सा दिखने वाला ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा अंदर जाता है, कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यह कोई आम ऑटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : instagram/by.nanthithaparkavi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mini Library In Auto: आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई अनोखी खोज, तो कभी किसी की क्रिएटिव सोच, ये प्लेटफॉर्म ऐसे वीडियोज से भरा पड़ा है, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और प्रेरित भी। अगर आप भी रोजाना स्क्रोल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि कभी-कभी एक वीडियो अचानक आपकी नजरों को थाम लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन
इस वायरल क्लिप में एक साधारण सा दिखने वाला ऑटो नजर आता है, लेकिन जैसे ही कैमरा अंदर जाता है, कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यह कोई आम ऑटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी है। इसमें सवारियों के लिए किताबों का छोटा सा कलेक्शन रखा गया है, ताकि सफर के दौरान वे पढ़ सकें और समय का बेहतर उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
किताबें के अलावा कई खास चीजें हैं मौजूद
सिर्फ किताबें ही नहीं, ऑटो के अंदर कुछ कागजों पर लिखे नोट्स भी दिखाई देते हैं, जो मोटिवेशनल कोट्स जैसे लग रहे हैं। ये छोटे-छोटे संदेश सफर के दौरान लोगों को सकारात्मक सोच देने का काम करते हैं। इसके अलावा एक डिब्बे में टॉफियां भी रखी गई हैं, जिससे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। वहीं एक छोटा बॉक्स भी नजर आता है, जिसमें पर्चियां रखी हुई हैं, संभव है कि उन पर भी प्रेरणादायक बातें लिखी होंगी।
विज्ञापन
देखें वीडियो
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल
यही अनोखा कॉन्सेप्ट इस ऑटो को खास बनाता है और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर by.nanthithaparkavi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी इस आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे शानदार पहल बताया, तो किसी ने इसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया कहा। वहीं कुछ लोगों ने इसे गर्व करने लायक कदम बताया, जो न सिर्फ समय का सही इस्तेमाल सिखाता है, बल्कि रोजमर्रा के सफर को भी खास बना देता है।
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई
Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल