{"_id":"69edfa92d3fc740cd107b111","slug":"viral-video-of-a-dog-left-on-a-balcony-of-a-pune-flat-in-an-extreme-heat-weather-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- परिवार के खिलाफ हो कार्रवाई
Sun, 26 Apr 2026 05:14 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:14 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। दरअसल, परिवार ने कुत्ते को बालकनी में चिलचिलाती धूप में बांधकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा, वीडियो देखकर भड़के लोग
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के पुणे का है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जला देने वाली धूप में कुत्ते को फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया गया है। कुत्ते के मालिक ने यह नहीं सोचा कि धूप में उसकी क्या हालत होगी? वीडियो देखकर परिवार की बेरहमी पता चलता है।
विज्ञापन
वीडियो में देख सकते हैं कि बालकनी में कुत्ता अकेला है और वहां कोई उसकी देखभाल नहीं कर रहा है। वीडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो शायद पास की इमारत से यह वीडियो बना रही है। महिला इस हालत में देखकर चिंता जाहिर करती है और कहती है कम से कम कुत्ते के लिए छाया या पानी का इंतजाम तो करना चाहिए।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाले पड़ोसी ने कहा कि कोई शेड तो दो उसे, कपड़ा नहीं है वो। उन्होंने इंस्टाग्राम पेज और एक्स पर शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी बात बताई है। वीडियो में दिख रहा है कुत्ता कड़ी धूप में खड़ा है और परेशान है। बार-बार दरवाजे पर पैर लगा रहा है ताकि कोई खोल दे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा
वीडियो शेयर करने वाले इस स्थिति को बेहद गंभीर और दुखद बताया है। उनका आरोप है कि कुत्ते को तेज गर्मी में बिना पानी और छाया के छोड़ दिया था। उसको मारा भी जा रहा है। उन्होंने पड़ोसियों से अपील की कि लोग कुत्ते की मदद करें, उसे पानी दें और इसकी जानकारी पशु बचाव टीमों या एनजीओ को दें।
Video: महिला ने करोड़ों की लेम्बोर्गिनी पर चढ़ा दी ट्रक, खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल, ड्राइवर की बात सुनकर लोग हैरान
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बेजुबान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। एक शख्स ने लिखा है कि कुत्ते को रखने की औकात और दिल दोनों नहीं हैं।