{"_id":"6864cf4b9b048698dc0ea2a3","slug":"as-soon-as-the-flight-was-about-to-take-off-a-long-dangerous-snake-was-found-under-the-seat-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: जैसे ही उड़ने वाली थी फ्लाइट सीट के नीचे मिला इतना लंबा खतरनाक सांप, दो घंटे की देरी से उड़ा प्लेन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: जैसे ही उड़ने वाली थी फ्लाइट सीट के नीचे मिला इतना लंबा खतरनाक सांप, दो घंटे की देरी से उड़ा प्लेन
Wed, 02 Jul 2025 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:52 AM IST
सार
Viral News: मार्क पेली ने बताया कि जब उन्होंने जांच शुरू की तो उन्हें सांप एक पैनल के पीछे आधा छिपा हुआ मिला। उस जगह पर रोशनी कम होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल था कि सांप जहरीला है या नहीं।
विज्ञापन
दो घंटों के लिए रोकी गई फ्लाइट
- फोटो : freepik.com
विस्तार
मेलबर्न एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू उड़ान, जो मेलबर्न से ब्रिसबेन के लिए रवाना होने वाली थी के कार्गो होल्ड में एक जिंदा सांप पाया गया। इस घटना के कारण फ्लाइट में और एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे ही यात्री विमान में चढ़ रहे थे, एयरलाइन कर्मचारियों ने फ्लाइट के नीचे स्थित कार्गो एरिया में कुछ अजीब हलचल महसूस की। कर्मचारियों को शक हुआ कि वहां कोई जीव हो सकता है, जिसके बाद तुरंत विशेषज्ञ स्नेक कैचर मार्क पेली को मौके पर बुलाया गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
मार्क पेली ने बताया कि जब उन्होंने जांच शुरू की तो उन्हें सांप एक पैनल के पीछे आधा छिपा हुआ मिला। उस जगह पर रोशनी कम होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल था कि सांप जहरीला है या नहीं। मार्क ने कहा, “जब मैंने उसे पहली बार देखा तो वह बहुत डरावना लग रहा था। अगर वह पैनल के अंदर पूरी तरह घुस जाता तो हमें सुरक्षा के लिए पूरे विमान को खाली कराना पड़ता और कई घंटे की देरी हो जाती।” सौभाग्य से मार्क ने पहली ही कोशिश में सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप की लंबाई लगभग 60 सेंटीमीटर यानी करीब दो फीट थी।
विज्ञापन
दो घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट
बाद में विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया कि यह ग्रीन ट्री स्नेक है, जो जहरीला नहीं होता। हालांकि शुरू में इसके जहरीला होने की आशंका के चलते मामले को गंभीरता से लिया गया और एहतियात के तौर पर फ्लाइट की उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी करनी पड़ी। स्नेक कैचर मार्क पेली के अनुसार, अगर सांप उस समय नहीं पकड़ा जाता तो इंजीनियरों को विमान के कई पैनल खोलने पड़ते, जिससे फ्लाइट में कई घंटे की अतिरिक्त देरी होती और यात्रियों को भी काफी परेशानी होती।
विज्ञापन
यात्री के सामान के साथ आ गया सांप
जानकारी के अनुसार, यह सांप ब्रिसबेन क्षेत्र का है। माना जा रहा है कि यह किसी यात्री के बैग या किसी सामान के साथ अनजाने में मेलबर्न पहुंच गया होगा। चूंकि ऑस्ट्रेलिया में सख्त क्वारंटीन नियम लागू हैं, इसलिए इस सांप को सीधे जंगल में छोड़ना संभव नहीं था। इसलिए सुरक्षा और पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए सांप को एक लाइसेंस प्राप्त स्नेक कीपर को सौंप दिया गया है, जो उसकी देखभाल करेगा और उसे सुरक्षित स्थान पर रखेगा।