फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Another amazing video went viral from Delhi Metro girls danced on Honey Singh song goes viral on Internet

Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल़़, हनी सिंह के गाने पर लड़कियों ने किया खूब डांस

Thu, 24 Apr 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

Delhi Metro Viral Video: इस बार मेट्रो के लेडीज कोच में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लेडीज कोच में कुछ लड़कियां सिंगर और रैपर हनी सिंह के पॉपुलर गाने पर खूब थिरकती हुई नजर आती है।

विज्ञापन
Another amazing video went viral from Delhi Metro girls danced on Honey Singh song goes viral on Internet
हनी सिंह के गाने पर डांस करती दिखीं लड़कियां - फोटो : एक्स@veejuparmar

विस्तार

दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ यात्रा का नहीं बल्कि मनोरंजन का भी अच्छा साधन बन गई है। सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो की ढेर सारी रील्स देखने को मिलती है। कभी कोई मेट्रो में डांस करते हुए नजर आता है तो कभी कोई कपल गोल। हालांकि, लोगों को मजा तब ही आता है, जब मेट्रो में दो लोगों का अच्छा खासा झगड़ा देखने को मिले, लेकिन इन सब के बाद भी इंटरनेट पर मेट्रो के वीडियोज और रील्स की भरमार है। तो इसी क्रम में इस बार मेट्रो के लेडीज कोच में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लेडीज कोच में कुछ लड़कियां सिंगर और रैपर हनी सिंह के पॉपुलर गाने पर खूब थिरकती हुई नजर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है और इसे लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों का एक ग्रुप मेट्रो में 'लव डोज' गाने पर गाते हुए और नाचते हुए मस्ती कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे ये लड़कियां किसी कॉलेज फेस्टिवल से लौट रही हों और उनका जोश अभी तक खत्म नहीं हुआ है। करीब 15 से 20 लड़कियां हनी सिंह के इस पॉपुलर गाने पर मस्ती से झूम रही हैं। वहीं, एक लड़की इनका वीडियो भी बना रही है। मेट्रो का माहौल भी खुशनुमा ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

 

लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कोच में और भी महिलाएं इस नजारे को देख रही हैं। कुछ तो इन लड़कियों के साथ मिलकर गाना गाने लगती हैं। पूरा कोच जैसे नाइट क्लब में बदल गया हो। इस मस्ती ने मेट्रो के सफर को बिल्कुल नया अंदाज दे दिया है। यह वीडियो एक्स पर @veejuparmar नामक अकाउंट से शेयर किया गया था, और अब तक इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दी मजेदार प्रतिक्रिया
लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो अब फिल्मों से भी ज्यादा मजेदार हो गई है।" दूसरे ने कहा, "दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।" एक और यूजर ने लिखा, "मेट्रो में फुल एंजॉयमेंट चल रहा है।" लोगों का कहना है कि यह वीडियो यह साबित करता है कि दिल्ली मेट्रो सिर्फ एक सफर का तरीका नहीं, बल्कि यहां के लोग भी हर दिन कुछ नया और मस्ती भरा दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed