फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Angry bride video bride scold the groom before wedding Video Viral

Bride Groom Video: दुल्हन ने शादी के दिन फोन पर दूल्हे की लगाई डांट, बोली- जरूरत नहीं है आने की

Fri, 21 Oct 2022 05:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 21 Oct 2022 05:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आए दिन नई-नई चीजें वायरल होती रहती हैं। इस समय एक वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसमें नाराज दुल्हन को दूल्हे से बारात लाने के लिए मना करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Angry bride video bride scold the groom before wedding Video Viral
bride groom video - फोटो : instagram/bridal_lehenga_designn

विस्तार

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी ब्याह से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें अक्सर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष के लोगों के बीत मस्ती मजाक देखने को मिलता है। वहीं कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच की मीठी नोक-झोंक भी देखने को मिलती है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल, ये वीडियो बारात के निकलने से पहले की है। वीडियो में दुल्हन को काफी गुस्से में देखा जा रहा है। यही कारण है कि ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। केवल इतना ही नहीं नाराज दुल्हन गुस्से में आपने होने वाले पति को डांट भी रही है। गुस्साई दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है, साथ ही इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो के बारे में जानने से पहले आप भी इस वीडियो को देखें.
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bridal lehenga (@bridal_lehenga_designn)

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन गुलाबी रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में सज-धज कर खड़ी है और बहुत ही बेसब्री से आपने दूल्हे का इंतजार कर रही है। वीडियो में दुल्हन फोन पर बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन अपने दूल्हे को शादी के दिन लेट होने की वजह से खूब डांट लगाती हुई दिख रही है। दुल्हन का गुस्सा साफ उसके चेहरे पर देखा जा सकता है। वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे से कहती है, 'ट्रैफिक नहीं मिलेगा क्या? जरूरत नहीं है आने की प्लीज मत आना, अब मत आओ। जल्दी निकलो यार प्लीज बाय।' ये सुनकर ही पता लगाया जा सकता है कि बारात के समय से नहीं निकलने पर दुल्हन कितनी नाराज है और ऐसे में वह दूल्हे को सुना रही है।  


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है कि जिसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब  शादी के लिए देर से आने पर पति से नाराज हो गई दुल्हन।' इस वीडियो पर लोग जमकर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंस्टा पर इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है। 

वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग खुद को इस वीडियो पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को अब तक 188 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही हजारो लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इसके अलावा वीडियो को कमेंट्स पड़कर भी आपको खूब मजा आएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed