फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   american child talking in hindi users in love with accent in hindi

Ajab Gajab: अमेरिकी बच्चे की हिंदी देखकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

Wed, 19 Mar 2025 03:13 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 19 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी बच्चा हिंदी में बात कर रहा है। बच्चे की हिंदी इतनी प्यारी है कि यूजर इस वीडियो को देखकर उसके दिवाने हो रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं वीडियो...

विज्ञापन
american child talking in hindi users in love with accent in hindi
अमेरिकी बच्चे का वीडियो - फोटो : Instagram/@kristenfischer3

विस्तार

Viral Video: अपने देश में आपने देखा होगा कि ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों से अंग्रेजी में बात करना पसंद करते हैं या उनको अंग्रेजी सीखाने पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि इससे बच्चों की अंग्रेजी बेहतर होगी और वे भविष्य में बेहतर करियर अपॉर्चुनिटी मिलती हैं। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस ट्रेंड से बिल्कुल उलट है। इसमें एक अमेरिकी मां अपने छोटे बच्चे से हिंदी में बात कर रही है, और बच्चा भी बड़े प्यार से हिंदी में जवाब दे रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और भारतीय भाषा के प्रति प्यार को एक नया रंग दे रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kristen Fischer (@kristenfischer3)

विज्ञापन



वीडियो में क्या है?
इस वीडियो को अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kristenfischer3 पर शेयर किया है। क्रिस्टन पिछले कुछ समय से भारत में रह रही हैं और अपनी जिंदगी के अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बच्चे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी तोतली और प्यारी आवाज में हिंदी बोल रहा है। बच्चे का एक्सेंट और उसकी मासूमियत भरी बातें सुनकर कोई भी उसका फैन हो जाए। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भाषा और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में बच्चा अपनी मां से पानी मांगता है। खास बात यह है कि वह "वॉटर" नहीं, बल्कि "पानी" कहता है। इसके बाद वह मां को एक खिलौने का डिब्बा देते हुए कहता है, "मम्मी खोलो।" इतना ही नहीं, वह बड़े प्यारे तरीके से पूछता है, "क्या हुआ?" उसकी ये छोटी-छोटी बातें और चेहरे के भाव इतने मनमोहक हैं कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। क्रिस्टन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरी अमेरिकी बच्ची का हिंदी बोलना हमेशा सबसे प्यारी चीजों में से एक रहेगा। मुझे यकीन नहीं होता कि वह कितना कुछ समझ और बोल सकती है।" यह भावना दिखाती है कि वह अपने बच्चे की इस खासियत से कितनी खुश हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया
क्रिस्टन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है कि वे अपने बच्चे को भारतीय संस्कृति से जोड़ रही हैं, तो कोई बच्चे की प्यारी हिंदी सुनकर हैरान है। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि एक अमेरिकी मा अपने बच्चे को हिंदी सिखा रही है, जबकि हमारे यहा लोग अंग्रेजी पर जोर देते हैं।" एक अन्य ने कहा, "इस बच्चे की हिंदी तो हमारी आत्मा तक पहुच गई।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed