{"_id":"6a828eaa926de7417e039be7","slug":"american-attacks-indian-at-gas-station-gets-a-perfect-plastic-can-hit-in-viral-video-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अमेरिकी ने फेंकी पाइप, भारतीय ने फेंका डिब्बा... आगे जो हुआ वो देख हंस पड़ेंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अमेरिकी ने फेंकी पाइप, भारतीय ने फेंका डिब्बा... आगे जो हुआ वो देख हंस पड़ेंगे आप
Mon, 17 Aug 2026 10:14 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:14 AM IST
सार
Video: अमेरिका के मिल्वौकी में पेट्रोल पंप पर एक अमेरिकी शख्स ने भारतीय पर पाइप से हमला करने की कोशिश की। जवाब में भारतीय ने हाथ में मौजूद खाली प्लास्टिक का डिब्बा उसके सिर पर दे मारा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारतीय के सटीक निशाने और अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम @biggesttroll_10k
विस्तार
अमेरिका हो या दुनिया का कोई दूसरा कोना, कुछ लोग ऐसे जरूर मिल जाते हैं जो बिना वजह किसी से भी उलझने को तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, जिसमें पेट्रोल पंप पर एक अमेरिकी शख्स की भारतीय से कहासुनी के बाद मामला अचानक हाथापाई तक पहुंच जाता है। इसके बाद भारतीय जिस अंदाज में जवाब देता है, उसे देखकर वीडियो बना रही महिला अपनी हंसी नहीं रोक पाती। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि पेट्रोल पंप पर मौजूद एक अमेरिकी शख्स वहां लगी पाइप को उठाकर भारतीय की तरफ पूरी ताकत से फेंकता है। हालांकि पाइप मशीन से जुड़ी होने के कारण वह भारतीय तक पहुंचकर उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाती। लेकिन इस हरकत के बाद भारतीय भी चुप नहीं रहता। उस वक्त उसके हाथ में एक खाली प्लास्टिक का डिब्बा होता है और वह बिना देर किए उसे सामने खड़े अमेरिकी की ओर फेंक देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सिर से टकरा जाता है डिब्बा
दिलचस्प बात यह है कि डिब्बा बिल्कुल निशाने पर जाकर उसके सिर से टकराता है। अचानक हुए इस जवाब के बाद अमेरिकी शख्स वहां से दौड़ता हुआ बाहर निकल जाता है। भारतीय अकेला भी नहीं था, उसके साथ एक और व्यक्ति मौजूद दिखाई देता है। इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है। गाड़ी में बैठकर इस पूरी घटना का वीडियो बना रही महिला की हंसी भी इस दौरान सुनाई देती है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में लोगों ने भारतीय के जवाब देने के अंदाज को लेकर खूब मजे लिए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा कि भारतीय लड़ाई में आसपास पड़ी हर चीज को इस्तेमाल करना जानते हैं। दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ ही सेकंड में ‘फैक्ट्री रिसेट’ हो गया। एक और यूजर ने लिखा कि उसने सीधे समस्या यानी दिमाग पर निशाना साध दिया। वहीं चौथे यूजर ने भारतीय के निशाने को बिल्कुल सटीक बताया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है और लोकेशन मिल्वौकी बताई है। मिल्वौकी अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य का एक प्रमुख शहर है। पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को अब तक ढाई करोड़ बार देखा जा चुका है। इसे 10 लाख लोगों ने लाइक किया है, जबकि रील पर 22 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।