{"_id":"64e37bc1367dfa7c3407fb76","slug":"ajab-gajab-people-happily-served-sweets-to-donkeys-in-mandsaur-madhya-pradesh-rain-weather-update-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: गधों की मौज! पहनाई जा रही मालाएं और खिलाई जा रही मिठाई, वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: गधों की मौज! पहनाई जा रही मालाएं और खिलाई जा रही मिठाई, वजह कर देगी हैरान
Mon, 21 Aug 2023 08:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:32 PM IST
सार
मंदसौर में एक पार्षद प्रतिनिधि ने एक अनोखा प्रयोग किया, जिनका नाम शैलेंद्र गिरी गोस्वामी है। उन्होंने 17 अगस्त की रात शमशान घाट में काल भैरव के समक्ष तांत्रिक क्रिया की।
विज्ञापन
people happily served sweets to donkeys in mandsaur
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ajab-Gajab: भारत के कई इलाकों में बारिश ने तबाही मचा रखी है, तो कुछ इलाकों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोग बारिश के देवता इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। बारिश के लिए मंदिर में भगवान से प्राथना कर रहे हैं। अब इस बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां पर लोग इंद्र देव को मनाने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। मंदसौर में एक पार्षद प्रतिनिधि ने एक अनोखा प्रयोग किया, जिनका नाम शैलेंद्र गिरी गोस्वामी है। उन्होंने 17 अगस्त की रात शमशान घाट में काल भैरव के समक्ष तांत्रिक क्रिया की। इसके साथ ही उन्होंने गधे की सवारी की और भगवान से मंदसौर जिले में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 19 अगस्त मंदसौर शहर समते पूरे आंचल में बरसात हुई। बारिश होने के बाद खुश पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने रविवार को श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया के दौरान मौजूद गधों को फिर से खोजा। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के पास फिर से तांत्रिक क्रिया के तहत गंधों को हार-माला पहनाया और उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा गधों को सवा किलो गुलाब जामुन का भोग लगाया।
विज्ञापन
Interesting Facts: धरती पर कैसे पहुंचती है चांद की रोशनी? कभी-कभी दिन में क्यों नजर आता है चांद
Luna-25: रूस का लूना-25 अचानक हो गया क्रैश, जानिए चांद पर आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?
Moon: चीन के रोवर ने चांद पर खोज निकाली ऐसी चीज, हैरत में पड़ी दुनिया
गधों के मालिकों का भी हुआ सम्मान
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेंद्र गिरी गोस्वामी का कहना है कि मंदसौर जिले से इंद्रदेव नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा कि इंद्रदेव को मनाने के लिए हमने अपने पूर्वजों के परंपरागत तरीके का पालन किया और शमशान में गधों को ले जाकर पूजा अर्चना की। शमशान से चलकर गधे तीन दिन में अपने मालिक के घर पहुंचे और पूरे जिले में बारिश हुई है।
जिले में बारिश होने के बाद नागरिक और किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि बारिश में गधों की अहम भूमिका रही है। इसलिए उन्हें बुलाकर हमनें गुलाब जामुन खिलाया और गधे के मालिकों का सम्मान किया।