फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab: northern lights turn sky red in Bulgaria, people call it apocalyptic

Ajab-Gajab: यहां अचानक आसमान हो गया लाल, भयानक नजारा देखकर डर गए लोग, जानिए क्या है वजह

Tue, 07 Nov 2023 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 06:08 PM IST
सार

आसमान अचानक लाल हो गया, जिसे देखकर अधिकतर लोग डर गए। हालांकि कुछ लोग इस अजीब घटना की वजह समझ गए। लोगों ने इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Ajab-Gajab: northern lights turn sky red in Bulgaria, people call it apocalyptic
northern lights turn sky red in Bulgaria - फोटो : Facebook/Meteo Balkans

विस्तार

 

विज्ञापन

Ajab-Gajab: आसमान में अक्सर हैरान करने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। प्रकृति में इतनी ताकत होती है कि वह पल में सबकुछ बदलकर रख देती है। कभी-कभी ऐसी प्राकृतिक घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। बल्गेरिया में भी रविवार को ऐसी ही एक घटना घटी, जिसे देखकर लोग डर गए। 

आसमान अचानक लाल हो गया, जिसे देखकर अधिकतर लोग डर गए। हालांकि कुछ लोग इस अजीब घटना की वजह समझ गए। लोगों ने इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल यह नॉर्दन लाइट थी जो कई देशों में नजर आती है। खास बात है कि यह नॉर्थ पोल के नजदीक दिखाई पड़ती है। 

विज्ञापन


मेटियो बालकान्स के मुताबिक, रविवार को पहले यह बल्गेरिया के नॉर्थ ईस्ट में नजर आई और फिर बलकान कंट्री के कोने कोने तक फैल गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने बल्गारिया के आसमान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है यह "सर्वनाशकारी" और "डरावना" है। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद खूबसूरत बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Nostradamus: नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, चीन युद्ध से लेकर भीषण तबाही तक देखेगी दुनिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्दन लाइट्स को रोमानिया, हंगरी, चेक रिपब्लिक और यूक्रेन में भी देखा गया है। इसके साथ ही पोलैंड और स्लोवाकिया की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले शनिवार की रात तो यूनाइटेड किंगडम में चमकदार हरे और लाल रंग का ऑरोरा भी नजर आया। भारत में इस साल की शुरुआत में पहली बार नॉर्दन लाइट्स को देखा गया था। यह दुर्लभ घटना लद्दाख में कैद हुई थी। अरोरा बोरेलिस (नॉर्दन लाइट्स) ने सदियों से इंसानों को आकर्षित किया है। 


Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली

जानिए क्या होती रै नॉर्दर्न लाइट्स? 

प्रकृति की खूबसूरती को औरोरा बोरियालिस या नॉर्दर्न लाइट्स दर्शाती हैं। इन्हें धरती के सबसे बड़े लाइट शो के तौर पर जाना जाता है। वैज्ञानिक सदियों सो इस घटना से हैरान हैं, लेकिन अब उन्होंने इसके सवाल का जवाब ढूंढ लिया है। 

Ajab-Gajab: यहां पर मिली एक हजार साल पुरानी महिला! अवशेष को देखकर हैरत में पड़े पुरातत्वविद

वैज्ञानिकों ने समझा है कि जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के दौरान शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के कारण नॉर्दर्न लाइट्स पैदा होती है। जब कोई सौर तूफान हमारी तरफ आता है, तो कुछ ऊर्जा और छोटे कण उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं से नीचे धरीत के वायुमंडल में पहुंच जाते हैं। यहां यह कण हमारे वायुमंडल में गैसों के संपर्क में आते हैं जिसकी वजह से आसमान रंगीन हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed