फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ai character bablu bandar who travels across india speaks in desi style creation of lakhan singh

Babloo Bandar: आखिर कौन है 'बबलू बंदर'? घूमने और ब्लॉगिंग का है शौक, बन गया है इंटरनेट सेंसेशन

Wed, 25 Jun 2025 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

Babloo Bandar: यह न कोई उछल-कूद करता है, न ही किसी सर्कस में अपने करतब दिखाता है। बबलू बंदर कोई आम बंदर नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जनरेटेड किरदार है।

विज्ञापन
ai character bablu bandar who travels across india speaks in desi style creation of lakhan singh
आखिर कौन है 'बबलू बंदर'? घूमने और ब्लॉगिंग का है शौक - फोटो : Instagram/vloggerbabloo_ai

विस्तार

Babloo Bandar: दुनिया में कोई भी सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन जाता है। कई लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर कमाई भी कर रहे हैं। ऐसे हर कोई अपने टैलेंट को दिखा रहा है। कोई डांस कर रहा है तो कोई दूसरा कार्य कर रहा है। लेकिन हाल ही इंटरनेट सेंसेशन सामने आया है, जो कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर है। इस शुद्ध देसी ब्लॉगर बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके वीडियो को करोड़ों ने लोगों ने देखा है। 

विज्ञापन


आखिर कौन है बबलू बंदर? 

यह न कोई उछल-कूद करता है, न ही किसी सर्कस में अपने करतब दिखाता है। बबलू बंदर कोई आम बंदर नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जनरेटेड किरदार है। एआई की दुनिया में एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर, जो भारत घूमता है और अपने शुद्ध देसी अंदाज में ब्लॉग बनाता है और लोगों को भारत दर्शन कराता है। इसकी बातें सुनकर आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन


बबलू की खास बात यह है कि वह देसी अंदाज में हिंदी और स्थानीय भाषा में बात करता है। वह भारत के कोने-कोने में घूमता है और अपनी मजेदार कमेंट्री से लोगों का मनोरंजन करता है। दिल्ली की गलियों में चाट खाना हो या हरिद्वार में गंगा जी में डुबकी लगाना। बबलू हर जगह अपने फनी रील्स के साथ दिखाई देता है। बबलू  वीडियो में मंदिरों के दर्शन करता है, तो कभी ट्रेन में सफर भी करता है। इस दौरान मजेदार कहानियां भी सुनाता है। बबलू सिर्फ एक वर्चुअल बंदर नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vlogger Babloo AI (@vloggerbabloo_ai)



Viral Video: बच्चों की लड़ाई में खुद आपस में भिड़ गए माता-पिता, शख्स ने दी धमकी, कहा- उठाकर पटक दूंगा उसे

बबलू बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह सभी की दिल की बात करता है। एक वीडियो में वह बनारस में गंगा आरती में पहुंचा हुआ है। वह कहता है कि भइया, ये तो मोक्ष का रास्ता है, लेकिन पहले पकौड़ी खा लूं! इसी तरह उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बबलू बंदर का कैरेक्टर रियल लगता है कि किसी को यकीन नहीं होता है कि एक एनिमेटेड कैरेक्टर है।

View this post on Instagram

A post shared by Vlogger Babloo AI (@vloggerbabloo_ai)



Viral Video: खाना बनाने किचन में गए दोस्त, आलू की सब्जी बनाते हुए लगा दी कमरे में आग, लोग बोले- टैलेंट तो है

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि बबलू बंदर के कैरेक्टर को क्रिएट करने वाले का शख्स का नाम लखन सिंह है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। लखन ने ही अपने क्रिएशन से बबलू बंदर का अवतार क्रिएट किया है और उसके जरिए वे लोगों को भारत दिखाने का काम कर रहे हैं। लखन सिंह खुद को एक डिजाइनर, क्रिएटर और ड्रीमर बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed