Viral Video: बच्चों की लड़ाई में खुद आपस में भिड़ गए माता-पिता, शख्स ने दी धमकी, कहा- उठाकर पटक दूंगा उसे
Viral Video: इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट के कॉरिडोर में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके माता-पिता के बीच बहस शुरू हो जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि पूरा मोहल्ला शोरगुल से भर उठता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट के कॉरिडोर में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद उनके माता-पिता के बीच बहस शुरू हो जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि पूरा मोहल्ला शोरगुल से भर उठता है और कई लोग खिड़कियों से यह सीन देखने लगते हैं।
Question for people in in apartment and closed communities
— Woke Eminent (@WokePandemic) June 24, 2025
Do you have such individuals living in your apartments?
How do you manage and confront such people?
Also question to any psychiatrist watching this what is your view on such individuals? pic.twitter.com/2FsarWr89L
बच्चे के पिट जाने पर लड़ा पिता
वीडियो में एक व्यक्ति, जिसने काली शर्ट पहनी है बेहद गुस्से में नजर आता है। वह सामने वाले परिवार पर आरोप लगाता है कि उनके बच्चे ने उसके बेटे को मारा है। बार-बार वह चिल्लाता है और कहता है, “उसने मेरे बच्चे को क्यों मारा?” दूसरी तरफ, घटना को रिकॉर्ड कर रहे माता-पिता उसे शांत करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि “बच्चे हैं, आपस में लड़ जाते हैं। इसे इतना बड़ा मुद्दा मत बनाइए।”
मामला नहीं होता है शांत
हालांकि, यह कोशिश नाकाम रहती है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ती जाती है। काली शर्ट वाला आदमी पूरी तरह आपा खो बैठता है और इतना एग्रेसिव हो जाता है कि उसके हावभाव से लगता है वह हाथापाई पर उतर सकता है। इसी दौरान एक व्यक्ति, जिसके कंधे पर बैग लटका होता है, दोनों को रोकने और समझाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन मामला शांत नहीं होता।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो ट्विटर के @gharkekalesh नामक पेज से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। इसकी अवधि 1 मिनट 48 सेकंड है, जिसमें शुरुआत से अंत तक सिर्फ बहस और चिल्लाहट ही सुनाई देती है। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। एक ने कहा, “अपने बच्चों को खुद हल करना सिखाओ, हर झगड़े में खुद मत कूदो।” वहीं दूसरे ने लिखा, “इतनी सी बात पर इतना हंगामा क्यों? आखिर बच्चे ही तो हैं।” एक और यूजर का कहना था, “इस आदमी को देखकर लगता है जैसे वो किसी और वजह से पहले से ही परेशान है।”