फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Friends went to the kitchen to cook food while cooking potato curry they set the room on fire Video goes Viral

Viral Video: खाना बनाने किचन में गए दोस्त, आलू की सब्जी बनाते हुए लगा दी कमरे में आग, लोग बोले- टैलेंट तो है

Wed, 25 Jun 2025 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो एक नॉर्मल से किचन का है, जहां तीन युवक खाना बना रहे हैं। दो लड़के एक साथ कुछ पकाने में व्यस्त हैं, जबकि तीसरा लड़का पास में रखे कटे हुए आलू लेकर खड़ा है। किचन में एक बर्तन में तेल गर्म हो रहा है।

विज्ञापन
Friends went to the kitchen to cook food while cooking potato curry they set the room on fire Video goes Viral
लड़कों ने किचन में लगाई आग - फोटो : एक्स@Ritiksam21

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां कुछ भी अनोखा या मजेदार होते ही वह पलभर में वायरल हो जाता है। किसी को कुछ दिलचस्प नजर आता है तो फौरन मोबाइल का कैमरा ऑन हो जाता है और उस पल को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया जाता है। अगर वीडियो में कुछ हटकर हो तो लोग उसे लाइक, शेयर और कमेंट करते देर नहीं लगाते। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक नॉर्मल से किचन का है, जहां तीन युवक खाना बना रहे हैं। दो लड़के एक साथ कुछ पकाने में व्यस्त हैं, जबकि तीसरा लड़का पास में रखे कटे हुए आलू लेकर खड़ा है। किचन में एक बर्तन में तेल गर्म हो रहा है। कुछ ही सेकंड में तीसरा लड़का एक मुट्ठी आलू उठाता है और उन्हें गर्म तेल में डाल देता है। जैसे ही आलू तेल में गिरते हैं, बर्तन से तेज लपटें उठती हैं, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। यही नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब यही वजह है कि वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @Ritiksam21 नाम के यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, "हमारे पास बहुत टैलेंट होता है।" इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, "लड़कों की बात ही अलग होती है यार।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "टैलेंट तो सच में बहुत है।" किसी ने हैरानी जताते हुए लिखा, "क्या था ये?" जबकि एक और यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "वाह क्या टैलेंट है।" किसी ने तो यह तक लिख दिया, "ये तो आग ही लगा देंगे।"

लोगों की नहीं रुक रही हंसी
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस छोटे से वीडियो ने दिखा दिया कि कैसे एक साधारण-सी घटना भी अगर जरा-सी अलग हो जाए तो वो सोशल मीडिया पर छा सकती है। लोगों को ऐसा कंटेंट न सिर्फ हंसाता है, बल्कि हैरान भी करता है। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed