फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Agra Elderly Couple Alleges Adopted Son And Daughter-In-Law Sold Their House For Rs 46 Lakh

बेटे-बहू पर बुजुर्ग माता-पिता को बेघर करने का आरोप, आंसुओं के साथ लगा रहे इंसाफ की गुहार

Wed, 07 Oct 2026 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

Viral Video: आगरा के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने गोद लिए बेटे और बहू पर मकान बेचकर उन्हें बेघर करने का आरोप लगाया है। दंपत्ति का कहना है कि करीब 46 लाख रुपये में मकान बेचने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ दिया गया। न्याय की उम्मीद में दोनों 2022 से अब तक 1000 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
Agra Elderly Couple Alleges Adopted Son And Daughter-In-Law Sold Their House For Rs 46 Lakh
बुजुर्ग माता-पिता हुए बेघर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बुजुर्ग दंपत्ति का दर्दनाक मामला सामने आया है। दोनों ने अपने गोद लिए बेटे और बहू पर मकान बेचकर उन्हें बेघर करने का आरोप लगाया है। दंपत्ति का कहना है कि जिस बेटे को उन्होंने बड़े प्यार से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने बुढ़ापे में उनका साथ छोड़ दिया। अब दोनों वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


बेटे-बहू पर मकान बेचने का आरोप
बुजुर्ग दंपत्ति के मुताबिक उनका मकान करीब 46 लाख रुपये में बेच दिया गया। उनका आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में उनके साथ छल किया गया और मकान बिकने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से बेसहारा छोड़ दिया गया। कभी अपने घर में रहने वाला यह दंपत्ति अब वृद्धाश्रम के छप्पर के नीचे जिंदगी गुजार रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sarcastic_engineerr (@sarcastic_engineerr)

विज्ञापन
विज्ञापन



1000 से ज्यादा वीडियो में बयां किया दर्द
अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए बुजुर्ग दंपत्ति ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उनका कहना है कि साल 2022 से अब तक वे 1000 से ज्यादा वीडियो बना चुके हैं। इन वीडियोज में दोनों अपनी परेशानी बताते हुए मदद और इंसाफ की गुहार लगाते नजर आते हैं। कई वीडियो में उनकी आंखों से आंसू भी छलकते दिखाई देते हैं।


बुढ़ापे में अपनों से ही मिली बेबसी
दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने जिस बेटे को अपने बच्चे की तरह पाला, बुढ़ापे में वही उनके लिए परेशानी की वजह बन गया। घर जाने के बजाय अब उन्हें वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है। उनकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी भावुक नजर आ रहे हैं और मामले में सुनवाई की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर कई यूजर्स ने बुजुर्ग दंपत्ति के प्रति सहानुभूति जताई। एक यूजर ने लिखा, "ऐसी औलाद भगवान किसी को न दे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे बच्चों को भगवान का डर भी नहीं है। एक अन्य यूजर ने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि बच्चों के लिए जरूरत से ज्यादा जमा करने के बजाय अपनी जिंदगी भी जीनी चाहिए। बुजुर्ग दंपत्ति लगातार अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए सामने रख रहे हैं और इस उम्र में इंसाफ मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed