Sanjay Singh: गिरफ्तार होने के बाद संजय सिंह का ये वीडियो वायरल, PM मोदी को दी थी चुनौती! आई मीम्स की बाढ़
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पीएम मोदी को चुनौती वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संजय सिंह के बयान को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sanjay Singh in Ed Custody: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आप सांसद को ईडी ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद अब संजय सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पीएम मोदी को चुनौती देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संजय सिंह के बयान को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी जांच कराने और गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी। यह प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने अपने कुछ साथियों पर ईडी के छापे के बाद की थी।
इस प्रेस कांफ्रेस में ''वह कहते हैं कि ऐसी कायरता। दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री बताते हो अपने आपको, दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख बताते हो अपने आपको। इसके बाद कहते हैं लड़ किससे रह रहो और वह कुछ लोगों का नाम लेते हैं। हमसे लड़ो न हमसे लड़ो, हमारी जांच कराओ। उन लड़कों से लड़ रहे हो जिनसे मैं कहता हूं, इस मरीज को इस अस्पताल में दिखा दो, उस मरीज को उस अस्पताल में दिखा दो। उनसे झगड़ा कर रहे हो। मोदीजी बड़ा अफसोस हुआ। आप तो इतने ताकतवार आदमी हैं। मुझे पकड़कर डालिए जेल में। हमारे साथ रहने वाले लोगों पर मुकदमा डाल रहे हो। आप मुझे बुलाइए। इडी वालों से कहिए मोदी से मुझे बुलाएं, मैं यह सभी कागज लेकर जाऊंगा।''
गिरफ्तार होने के बाद #SanjaySingh का वीडियो हुआ वायरल, PM मोदी को दिया था चैलेंज! #SanjaySinghArrested pic.twitter.com/FDRoF6Ghtt
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) October 5, 2023
अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Sanjay Singh should have been careful what he Asked For 😂😂 #SanjaySingh pic.twitter.com/7E6HBsokJW
— Rosy (@rose_k01) October 4, 2023