फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A young man was seen hanging on the overhead wire of the railway line Video goes Viral

Viral Video: देसी पव्वा पीकर रेलवे लाइन के ओवरहेड वायर पर लटकता हुआ दिखा युवक, लोगों के छूट गए पसीने

Mon, 04 Aug 2025 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Aug 2025 12:36 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज तार पर झूल रहा है। उसकी हरकतें किसी सर्कस के कलाकार जैसी लग रही थीं। नीचे खड़े लोग इस पूरी घटना को देख रहे थे। कुछ डर से चिल्ला उठे, कुछ लोग मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे और कई लोग दर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे।

विज्ञापन
A young man was seen hanging on the overhead wire of the railway line Video goes Viral
रेलवे लाइन के ओवरहेड वायर पर लटककर झूलता दिखा युवक - फोटो : इंस्टाग्राम @shashikantdubey2016

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर लटकता नजर आ रहा है। यह घटना प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक स्टंट करते हुए खुद की जान खतरे में डाल बैठा। माना जा रहा है कि वह नशे की हालत में था, जिससे उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसकी ये हरकत कितनी जानलेवा हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज तार पर झूल रहा है। उसकी हरकतें किसी सर्कस के कलाकार जैसी लग रही थीं। नीचे खड़े लोग इस पूरी घटना को देख रहे थे। कुछ डर से चिल्ला उठे, कुछ लोग मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे और कई लोग दर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे। जिन तारों पर वह युवक लटका था, वे आमतौर पर 25 केवी की बिजली से ट्रांसफर होती हैं और छूते ही किसी की जान ले सकती हैं। मगर सौभाग्य से उस समय ओवरहेड लाइन बंद थी और उसमें करंट नहीं था। अगर बिजली चालू होती, तो यह स्टंट एक गंभीर हादसे में बदल सकता था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shashikant Dubey (@shashikantdubey2016)

विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे लाइन से लटकता दिखा युवक
वीडियो में यह भी नजर आता है कि युवक कुछ देर तक तारों पर लटका रहा और फिर अचानक नीचे ट्रैक पर गिर गया। उसकी हरकतों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह पूरी तरह नशे में था और उसे होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shashikantdubey2016 नामक यूजर ने साझा किया है। वीडियो बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचा और इस पर हजारों लाइक्स और सैकड़ों मजेदार कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है यमराज से सीधी छुट्टी लेकर आया है।" दूसरे ने कहा, "देसी दारू का असर दिख रहा है," जबकि तीसरे ने लिखा, "ऐसी किस्मत तो शायद भगवान के भी पास नहीं।"

अधिकारियों ने मामले की जांच की शुरू
इस वीडियो के वायरल होते ही रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की कोशिश है कि इस शख्स की पहचान की जाए और यह समझा जाए कि आखिर उसने ऐसा खतरा क्यों मोल लिया। रेलवे ने साफ किया है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ उस व्यक्ति की जान के लिए खतरनाक हैं, बल्कि रेलवे संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed