{"_id":"687a8134cad99cf4a801a093","slug":"a-woman-survives-seven-snake-bites-in-three-years-uttar-pradesh-trending-news-in-hindi-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: सांप ने महिला को तीन साल में सात बार काटा, फिर भी है जिंदा, डॉक्टरों ने कही ये बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: सांप ने महिला को तीन साल में सात बार काटा, फिर भी है जिंदा, डॉक्टरों ने कही ये बात
Fri, 18 Jul 2025 10:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:45 PM IST
सार
Viral News: 36 वर्षीय महिला का रोशनी है, जिसे सात बार सांप ने काटा है और हर बार वह बच गई है। जब वह नाली साफ कर रही थी तब यह घटना हुई। पड़ोस के एक युवक जुबैर ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
सांप ने महिला को तीन साल में सात बार काटा
- फोटो : Freepik
विस्तार
Viral News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला को बीते तीन साल में सात बार सांप ने काटा है। महिला को हर बार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और हर बार वह ठीक हो गई। बांदा जिले के कोर्रही गांव में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
36 वर्षीय महिला का रोशनी है, जिसे सात बार सांप ने काटा है और हर बार वह बच गई है। जब वह नाली साफ कर रही थी तब यह घटना हुई। पड़ोस के एक युवक जुबैर ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया और वह ठीक हो गई। परिजनों और गांववालों का कहना है कि सांप सिर्फ रोशनी को ही काट रहा है। उनका यह भी कहना है कि सांप को कई बार मंदिरों और देव स्थानों पर भी देखा गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यह एक असामान्य घटना है और वे हैरान हैं कि कोई महिला सात बार सांप के काटने के बाद भी जीवित है।
विज्ञापन
Video: गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने बताया श्रीराम का चमत्कार, पूजा-अर्चना करने पहुंच रही भीड़
परिजनों का कहना है कि हर बार अलग-अलग जगहों पर सांप ने काटा है। कभी खेत में, कभी घर में, लेकिन हर बार समय पर इलाज होने की वजह से रोशनी की जान बच गई। अब गांव में इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
Zara Hatke: दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई
लोगों का सवाल है कि आखिर एक महिला को बार-बार सांप क्यों काट रहा है? डॉक्टरों ने भी इसे एक असामान्य घटना बताया है। वह भी हैरान हैं कि सात बार सांप के काटने के बाद भी महिला कैसे जीवित है।