Video: गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने बताया श्रीराम का चमत्कार, पूजा-अर्चना करने पहुंच रही भीड़
Ganga me tarta pathar: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के ददरी घाट, हनुमानगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गंगा नदी में तैरता हुआ एक विशाल पत्थर मिला है। बताया जा रहा है कि इसका वजन ढाई से तीन क्विंटल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ganga me tarta pathar: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के ददरी घाट, हनुमानगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गंगा नदी में तैरता हुआ एक विशाल पत्थर मिला है। बताया जा रहा है कि इसका वजन ढाई से तीन क्विंटल है। स्थानीय मंदिर के पुजारी के मुताबिक, सुबह मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने उन्हें बताया किया कि गंगा में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ मिला है। भक्तों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस पत्थर को नदी के किनारे लाया।
महंत रामाश्रय के मुताबिक, यह पत्थर त्रेतायुग से जुड़ा हो सकता है। रामायण में वर्णित है कि भगवान श्रीराम ने लंका पहुंचने के लिए रामसेतु का निर्माण ऐसे ही तैरते पत्थरों से किया था। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम की सेवा में लगे लोग प्रत्येक पत्थर पर उनका नाम अंकित करते थे। नल और नील को मिले आशीर्वाद की वजह से उनके द्वारा स्पर्श किया गया कोई भी पत्थर पानी में डूबता नहीं था।
स्थानीय लोगों में उत्साह और हो रही पूजा-अर्चना
पत्थर के मिलने के बाद स्थानीय लोगों और भक्तों में उत्साह का माहौल है। लोग इसे भगवान श्रीराम के चमत्कार का प्रतीक मान रहे हैं। साथ ही इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। भक्त इसे रामेश्वरम के उन पत्थरों से जोड़कर देख रहे हैं, जिनका उपयोग त्रेतायुग में रामसेतु निर्माण के लिए किया गया था।
गाजीपुर ददरी घाट पर हुआ चमत्कार,#गंगा में तैरता हुआ मिला #पत्थर,।
जय सियाराम@siddharthgzp pic.twitter.com/7YbsC7KBG7— Shashi Sinhawadi (Modi ka pariwar) (@shashibjpgzp) July 18, 2025
Zara Hatke: दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई
वायरल हो रहा है वीडियो
गंगा में तैरता पथ्तर मिलने के बाद इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को पत्थर की पूजा-अर्चना करते देख सकते हैं।
Viral Video: मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए टीचर ने लगाई ऐसी तरकीब, फोन छूने से भी कांपे बच्चे, देखें वीडियो