{"_id":"68d795d7d12642d54f07b918","slug":"a-thief-snatched-a-phone-and-ran-away-thinking-no-one-would-catch-him-but-the-train-stopped-video-viral-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती ट्रेन से फोन छीनकर भागा चोर, सोचा नहीं पकड़ पाएगा कोई, तुरंत रुकी ट्रेन और फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती ट्रेन से फोन छीनकर भागा चोर, सोचा नहीं पकड़ पाएगा कोई, तुरंत रुकी ट्रेन और फिर जो हुआ...
Sat, 27 Sep 2025 01:15 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 27 Sep 2025 01:15 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक चोर ट्रेन की खिड़की से यात्री का फोन छीनकर भाग जाता है। लेकिन तभी ट्रेन रुक जाती है और यात्री भी गाड़ी से उतर जाते हैं। चोरी की यह घटना नदी किनारे के इलाके में होती है।
विज्ञापन
ट्रेन से फोन छीनकर भागा था चोर
- फोटो : इंस्टाग्राम @robinofficial18
विस्तार
आजकल चोरी-छिनैती के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। खासकर ट्रेन में सफर करते वक्त अक्सर यात्रियों को अपने फोन या पर्स की चोरी की चिंता रहती है। चलती ट्रेन से फोन छीनने की घटनाएं भी कई बार देखने को मिली हैं। कभी-कभी यात्री मौके पर ही चोर को पकड़ लेते हैं तो कभी चोर भागने में सफल हो जाता है। लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कहानी बिल्कुल अलग और मजेदार है। इस बार चोर को चलती ट्रेन से फोन छीनना बहुत भारी पड़ गया क्योंकि उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ट्रेन अचानक रुक भी सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक चोर ट्रेन की खिड़की से यात्री का फोन छीनकर भाग जाता है। लेकिन तभी ट्रेन रुक जाती है और यात्री भी गाड़ी से उतर जाते हैं। चोरी की यह घटना नदी किनारे के इलाके में होती है। आसपास खेत हैं और उनमें लंबी-लंबी घास जमी हुई है। चोर फोन लेकर उसी घास के बीच जाकर छिप जाता है ताकि कोई उसे देख न पाए। मगर ट्रेन रुकने के कारण यात्री भी पीछे नहीं हटते। वे सब मिलकर खेत में चोर को ढूंढना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
ट्रेन से फोन छीनकर भागा था चोर
वीडियो डेढ़ मिनट का है। इसमें लगभग एक मिनट तक यात्री खेत में इधर-उधर चोर को तलाशते रहते हैं। आखिरकार चोर पकड़ा जाता है। फिर वही होता है, जो अक्सर भारत के किसी भी हिस्से में चोर पकड़े जाने पर होता है। लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है और वे उसकी जमकर पिटाई करते हैं। इसके बाद उसे खींचकर वापस ट्रेन तक लाया जाता है। हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, यह वीडियो में साफ दिखाई नहीं देता।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इसे @robinofficial18 नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भाई चलती ट्रेन से मोबाइल छीन के भाग गया था लेकिन पकड़ा गया।" खबर लिखे जाने तक यह वीडियो सिर्फ तीन दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि यूजर ने वीडियो पर मिलने वाले लाइक और कमेंट की गिनती छिपा रखी है। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने इस घटना को मजेदार बताया। किसी ने लिखा, "चोर ने गलत ट्रेन में चोरी कर ली।" एक और यूजर ने मजाक में कहा, "पूरा चोर समाज डर गया है।" वहीं किसी ने कमेंट किया कि "आज के बाद यह चोर चोरी करना भूल जाएगा, क्योंकि लोगों ने ट्रेन तक रोक दी।" कुछ लोगों ने यात्रियों की कार्रवाई को बिल्कुल सही ठहराते हुए कहा कि ऐसा ही होना चाहिए।