{"_id":"682abbc6300d5e29b809001f","slug":"a-snake-was-sitting-outside-atm-with-its-hood-spread-boy-sat-near-the-machine-out-of-fear-video-goes-viral-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ATM के बाहर फन फैलाए बैठी थी नागिन, डर के मारे मशीन के पास ही बैठा रहा लड़का, लोग बोले-ये क्या है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ATM के बाहर फन फैलाए बैठी थी नागिन, डर के मारे मशीन के पास ही बैठा रहा लड़का, लोग बोले-ये क्या है
Mon, 19 May 2025 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 19 May 2025 10:35 AM IST
सार
ATM Machine Video Viral: दरअसल, एटीएम के बाहर एक नागिन फन फैलाकर बैठी थी और फुफकार रही थी। यह असली घटना लोगों को हैरानी में डाल रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ATM मशीन के बाहर बैठी थी नागिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @balendera.yadav
विस्तार
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम खुद हैरान हो जाते हैं कि आखिर दुनिया में क्या-क्या हो रहा है। सोशल मीडिया की आज की इस दुनिया में किसी से कुछ भी छुपा पाना बहुत मुश्किल है। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एटीएम के अंदर फंसा हुआ नजर आता है। यह कोई नॉर्मल तकनीकी खराबी या एटीएम की दिक्कत नहीं थी, बल्कि वजह कुछ और ही थी। दरअसल, एटीएम के बाहर एक नागिन फन फैलाकर बैठी थी और फुफकार रही थी। यह असली घटना लोगों को हैरानी में डाल रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस भयानक घटना का वीडियो बालेंद्र यादव नामक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एटीएम के अंदर फंसा हुआ है और बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है क्योंकि एटीएम के दरवाजे के ठीक बाहर एक नागिन फन फैलाकर बैठी है। नागिन बार-बार फुफकारती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह उस व्यक्ति के बाहर निकलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
नागिन को भगाने के लिए लगाते हैं कई तरकीब
इस खतरनाक स्थिति को देखकर बाहर से एक व्यक्ति मदद के लिए आगे आता है। वह नागिन को भगाने के लिए लकड़ी का टुकड़ा लेकर कई बार उस पर वार करता है। शुरुआत में नागिन वहां से हटने को तैयार नहीं होती, लेकिन लगभग 6-7 बार प्रयास करने के बाद आखिरकार वह डरकर वहां से भाग जाती है और एटीएम के अंदर फंसे व्यक्ति को राहत मिलती है।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। अब तक इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार और चटकारे दार बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "भाई, तूने क्या कर डाला जो नागिन तुझ पर नजरें गड़ाए बैठी है?" वहीं, दूसरे ने चुटकी ली, "लगता है नागिन भी कैश निकालने आई थी।" किसी और ने कहा, "भाई तेरी जरूर कोई पुरानी दुश्मनी लगती है।"
लोग वीडियो को स्टोरी पर कर रहे हैं शेयर
बता दें कि इस हैरतअंगेज वीडियो ने लोगों को न सिर्फ चौंकाया है बल्कि खूब हंसाया भी है। यह घटना अब केवल एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प कहानी बन चुकी है, जिसे देखकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। लोग इसे वीडियो को अपनी स्टोरी पर री-पोस्ट भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram