Viral Video: फ्लाइट में अचानक से घुसा सांप, क्रू मेंबर ने बड़ी हिम्मत से पकड़ा, घंटों रोकनी पड़ी प्लेन
Viral Video: जैसे ही क्रू ने सांप को देखा, उन्होंने बिना देर किए कार्गो डोर को बंद कर दिया ताकि सांप कहीं और न जा सके और तुरंत मदद के लिए फोन किया। थोड़ी देर में रेस्क्यू टीम का सदस्य प्लेन के कार्गो में पहुंचा और उसने पूरी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, मेलबर्न से ब्रिसबेन के लिए उड़ान भरने को तैयार वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट को उस समय दो घंटे तक रोकना पड़ा, जब केबिन क्रू ने प्लेन के कार्गो होल्ड में एक सांप को घूमते हुए देख लिया। सांप का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्गो में फुर्ती से इधर-उधर मूव करता दिख रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही क्रू ने सांप को देखा, उन्होंने बिना देर किए कार्गो डोर को बंद कर दिया ताकि सांप कहीं और न जा सके और तुरंत मदद के लिए फोन किया। थोड़ी देर में रेस्क्यू टीम का सदस्य प्लेन के कार्गो में पहुंचा और उसने पूरी सावधानी के साथ सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि व्यक्ति ने नंगे हाथों से ही सांप को पीछे से पकड़ा और वाइपर की मदद से उसे कंटेनर में डाल दिया। यह पूरी घटना महज 24 सेकंड के वीडियो में कैद हुई, जिसने इंटरनेट पर खूब ध्यान खींचा।
विज्ञापन विज्ञापन
फ्लाइट में घुसा सांप
इस वीडियो को Instagram पर @dailymail हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया कि हरे पेड़ वाले इस सांप के चलते फ्लाइट को दो घंटे तक रोकना पड़ा। बताया गया कि फ्लाइट टेकऑफ से कुछ समय पहले ही कार्गो में सांप की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद केबिन क्रू ने कार्गो का गेट तेजी से बंद कर उसे अंदर ही लॉक कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह Reel अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखी जा चुकी है और 1400 से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। पोस्ट पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “क्या प्लेन में सांपों पर कोई फिल्म नहीं बनी थी?” वहीं एक अन्य ने कहा, “यह तो ऑस्ट्रेलिया है, यहां सब कुछ हो सकता है!” एक यूजर ने अंदाजा लगाया कि सांप शायद जहरीला नहीं था, क्योंकि उसे पकड़ने वाले शख्स ने कोई सेफ्टी गियर नहीं पहना था। जबकि एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब मैंने ठान लिया है कि ऑस्ट्रेलिया के अंदर कभी फ्लाइट नहीं पकड़ूंगा।”