फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pigeon got a car another won a bike In Muzaffarnagar district of UP

यूपी के इस जिले में एक कबूतर को मिली कार तो दूसरे को बाइक, देखे क्या है पूरा माजरा

Wed, 29 May 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
A pigeon got a car another won a bike In Muzaffarnagar district of UP
कबूतर मालिक को कार व ट्रॉफी भेंट करते आयोजनकर्ता - फोटो : अमर उजाला

खेल प्रतियोगिताओं में इंसानों द्वारा कार बाइक और ट्रॉफी जीतने की खबरे आपने खूब पढ़ी होंगी लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर में कबूतरों ने कार और बाइक जीतकर अनोखा कारनामा किया है। जानें क्या है पूरा मामला:-

विज्ञापन


आपने कछुए ओर खरगोश की दौड़ में कछुए द्वारा रेस जीतने के बारे में सुना और पढ़ा होगा लेकिन पक्षियों की उड़ान प्रतियोगिता के बारे में शायद ही सुना हो। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर में कबूतरों की उड़ान प्रतियोगिता हुई और इसने जिले के दो कबूतर विजयी हुए। दरअसल, जनपद के मोरना थानाक्षेत्र के गांव वजीराबाद-छछरौली में प्रदेश की प्रथम कबूतर उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान हैदरनगर निवासी राकेश के कबूतर ने अंत तक आकाश में उड़कर बाजी मारी। तथा प्रथम पुरस्कार में कार और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 

गांव भुम्माखेड़ी निवासी अंकित प्रधान के कबूतर ने दूसरे स्थान पर रहकर बाइक जीती। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनुज पहलवान, विरेंद्र प्रधान, मिंटू, जितेंद्र, नरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार आदि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, नोएडा, हापुड़ सहित मोरना क्षेत्र के गांवों से आए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed