{"_id":"68884db6643685655b0f82e3","slug":"a-man-was-trying-to-catch-a-python-then-suddenly-the-snake-attacked-him-in-such-a-way-video-goes-viral-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी अचानक सांप ने किया ऐसा हमला, देर तक चिपका रहा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी अचानक सांप ने किया ऐसा हमला, देर तक चिपका रहा
Tue, 29 Jul 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:58 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति, जिसने अपने हाथों में सुरक्षा के लिए दस्ताने पहन रखे हैं, एक बड़े अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अजगर किसी गांव में देखा गया था और डर के चलते गांव वालों ने इसे पकड़वाने के लिए किसी जानवरों के एक्सपर्ट या स्नेक कैचर को बुलाया था।
विज्ञापन
अजगर को पकड़ना शख्स को पड़ा भारी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealtarzann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ऐसा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस वीडियो में एक विशाल अजगर अचानक एक सांप पकड़ने वाले पर हमला कर देता है। यह खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम पर 'द रियल टार्जन' नाम से मशहूर अमेरिकी सोशल मीडिया स्टार माइक होल्स्टन ने पोस्ट किया है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति, जिसने अपने हाथों में सुरक्षा के लिए दस्ताने पहन रखे हैं, एक बड़े अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह अजगर किसी गांव में देखा गया था और डर के चलते गांव वालों ने इसे पकड़वाने के लिए किसी जानवरों के एक्सपर्ट या स्नेक कैचर को बुलाया था। अजगर पहले से ही एक जाल में फंसा हुआ था और उसकी पूंछ को एक और व्यक्ति पकड़े खड़ा था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अजगर ने पलटकर कर दिया हमला
जैसे ही स्नेक कैचर अजगर की गर्दन को पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है, तभी अजगर अचानक से पलटकर सीधा उसके चेहरे पर हमला कर देता है। अजगर ने उसे गाल पर काट लिया। यह नजारा इतना डरावना था कि आसपास खड़े लोग कुछ समय के लिए डर से जड़ हो गए। कोई भी तुरंत उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति करीब 40 सेकंड तक अजगर के चंगुल में फंसा रहा। बाद में कुछ लोगों ने मिलकर किसी तरह उसे छुड़ाया।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को लेकर यह साफ नहीं है कि यह घटना कहां और कब हुई। वीडियो में किसी जगह या तारीख का जिक्र नहीं है, लेकिन यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी मजेदार हैं। किसी ने लिखा, “लगता है ये नया-नया स्नेक कैचर बना है।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अजगर ने प्यार से काटा है, जैसे लव बाइट हो।” एक और कमेंट में कहा गया, “चचा का तरीका थोड़ा आराम से था, शायद इसलिए अजगर नाराज हो गया।”
जहरीले नहीं होते हैं अजगर
यह जानना जरूरी है कि अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन उनके काटने से काफी दर्द हो सकता है। उनके दांत काफी नुकीले होते हैं, जो काटने पर गहरे घाव कर सकते हैं। इससे सूजन और असहनीय दर्द हो सकता है। इस घटना से यह साफ होता है कि जंगली जानवरों से निपटना बहुत ही जोखिम भरा काम है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए, तो जान भी जा सकती है।