Viral Video: बाइक लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, मालिक बना रहा था वीडियो, लोग बोले- क्या चोर बनेगा रे तू
Thief Broke Lock Bike: वीडियो में एक शख्स बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश करता दिखता है यानी एक चोर अपने मिशन पर है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बाइक का मालिक उसे चुपचाप नहीं देखता, बल्कि ऊपर से लाइव कमेंट्री करने लगता है और वही कमेंट्री चोर की हिम्मत तोड़ देती है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि चोर गाड़ी का लॉक तोड़ रहा है और गाड़ी का मालिक बालकनी से वीडियो बना रहा है। चोर ने ऊपर देखा भी, लेकिन काम जारी रखा। लॉक मजबूत था, इसलिए हार मानकर भाग गया। वीडियो की शुरुआत में चोर बाइक के लॉक से जूझ रहा होता है, तभी ऊपर से एक आवाज आती है, “टूट गया... चालू हो गई।” यह सुनकर चोर ठिठकता है, ऊपर बालकनी की ओर देखता है, जहां से ये आवाज आ रही है।
चोर गाड़ी का लॉक तोड़ रहा है, गाड़ी मालिक बालकनी से वीडियो बना रहा है।
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) April 9, 2025
चोर ने गाड़ी मालिक को देख भी लिया फिर भी अपने कर्तव्य का पालन करता है। गाड़ी का लॉक मजबूत था इसीलिए हार मान कर चोर भाग गया। pic.twitter.com/LkMnRUBhpK
मजेदार है ये वीडियो
वीडियो में आगे यह दिखाया गया है कि चोर को बाइक के मालिक की आवाज तो आती है, लेकिन मजा तब आता है जब मालिक फिर कहता है, “इधर देख छोटे...” फिर जैसे ही चोर बाइक के हैंडल पर जोर लगाने के लिए पैर मारता है, मालिक तंज कसता है, “स्टार्ट हो गई छोटे।” इतनी कमेंट्री सुनने के बाद चोर की सारी हिम्मत जवाब दे जाती है और वह बाइक वहीं छोड़कर तेजी से भाग खड़ा होता है।
वीडियो पर लोगों ने दी मजेदार और जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर नेटिजंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है। किसी ने कहा, “भाई मालिक तो प्रोफेशनल कमेंटेटर निकला।” तो किसी ने लिखा, “ऐसे लॉक और ऐसे डायलॉग हों, तो चोर खुद चोरी छोड़ दे।” एक और यूजर ने लिखा, "क्या चोर बनेगा रे तू।" वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि लॉक मजबूत था, लेकिन मालिक की टाइमिंग और हाजिर जवाबी उससे भी ज्यादा मजबूत निकली। बता दें कि इस वीडियो ने लोगों को हंसाया भी, और सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि कभी-कभी हथियार नहीं, शब्द ही काफी होते हैं!