फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was trying to break the bike lock the owner was making a video goes viral on Internet

Viral Video: बाइक लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, मालिक बना रहा था वीडियो, लोग बोले- क्या चोर बनेगा रे तू

Tue, 15 Apr 2025 10:04 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

Thief Broke Lock Bike: वीडियो में एक शख्स बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश करता दिखता है यानी एक चोर अपने मिशन पर है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बाइक का मालिक उसे चुपचाप नहीं देखता, बल्कि ऊपर से लाइव कमेंट्री करने लगता है और वही कमेंट्री चोर की हिम्मत तोड़ देती है।

विज्ञापन
A man was trying to break the bike lock the owner was making a video goes viral on Internet
चोर ने की बाइक चुराने की कोशिश - फोटो : एक्स@Abhimanyu1305

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर लोग पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। वीडियो का मुद्दा भले ही गंभीर हो, लेकिन वीडियो ऐसी बनाई जाती है कि हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला, मगर उतना ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश करता दिखता है यानी एक चोर अपने मिशन पर है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बाइक का मालिक उसे चुपचाप नहीं देखता, बल्कि ऊपर से लाइव कमेंट्री करने लगता है और वही कमेंट्री चोर की हिम्मत तोड़ देती है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
 वीडियो में दिखाया गया है कि चोर गाड़ी का लॉक तोड़ रहा है और गाड़ी का मालिक बालकनी से वीडियो बना रहा है। चोर ने ऊपर देखा भी, लेकिन काम जारी रखा। लॉक मजबूत था, इसलिए हार मानकर भाग गया। वीडियो की शुरुआत में चोर बाइक के लॉक से जूझ रहा होता है, तभी ऊपर से एक आवाज आती है, “टूट गया... चालू हो गई।” यह सुनकर चोर ठिठकता है, ऊपर बालकनी की ओर देखता है, जहां से ये आवाज आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मजेदार है ये वीडियो
वीडियो में आगे यह दिखाया गया है कि चोर को बाइक के मालिक की आवाज तो आती है, लेकिन मजा तब आता है जब मालिक फिर कहता है, “इधर देख छोटे...” फिर जैसे ही चोर बाइक के हैंडल पर जोर लगाने के लिए पैर मारता है, मालिक तंज कसता है, “स्टार्ट हो गई छोटे।” इतनी कमेंट्री सुनने के बाद चोर की सारी हिम्मत जवाब दे जाती है और वह बाइक वहीं छोड़कर तेजी से भाग खड़ा होता है।


वीडियो पर लोगों ने दी मजेदार और जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर नेटिजंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है। किसी ने कहा, “भाई मालिक तो प्रोफेशनल कमेंटेटर निकला।” तो किसी ने लिखा, “ऐसे लॉक और ऐसे डायलॉग हों, तो चोर खुद चोरी छोड़ दे।” एक और यूजर ने लिखा, "क्या चोर बनेगा रे तू।" वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि लॉक मजबूत था, लेकिन मालिक की टाइमिंग और हाजिर जवाबी उससे भी ज्यादा मजबूत निकली। बता दें कि इस वीडियो ने लोगों को हंसाया भी, और सोचने पर भी मजबूर कर दिया  कि कभी-कभी हथियार नहीं, शब्द ही काफी होते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed