{"_id":"683d27d884ca9936930e4a43","slug":"a-man-was-talking-on-the-phone-a-bull-came-from-behind-and-threw-him-down-video-goes-viral-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सड़क पर ठाठ से फोन पर बात कर रहा था शख्स, तभी पीछे से आया सांड और सींग से उठाकर पटका","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सड़क पर ठाठ से फोन पर बात कर रहा था शख्स, तभी पीछे से आया सांड और सींग से उठाकर पटका
Mon, 02 Jun 2025 09:56 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
Viral Video: सड़क पर चल रहे सांड अक्सर बिना किसी कारण के राहगीरों पर हमला कर देते हैं। उनका स्वभाव इतना गुस्सैल होता है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कब किस पर वे झपट पड़ें। इनका गुस्सा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार ये सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
व्यक्ति पर सांड ने किया हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम @social_._pulse
विस्तार
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर हमारे समाज में और हमारे आसपास कैसी अजीब घटनाएं घटित होती हैं। इंटरनेट पर सांड और इंसान की टक्कर के ढेरों वीडियोज मौजूद है, लेकिन शहरों में सड़कों पर घूमते आवारा सांड अब आम जनता के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इनकी संख्या और आक्रामकता में रोज इजाफा हो रहा है, जिससे राह चलते लोगों के लिए सड़कों पर सुरक्षित चलना मुश्किल होता जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सड़क पर चल रहे सांड अक्सर बिना किसी कारण के राहगीरों पर हमला कर देते हैं। उनका स्वभाव इतना गुस्सैल होता है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कब किस पर वे झपट पड़ें। इनका गुस्सा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार ये सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें सांडों की उग्र हरकतें नजर आती हैं। कभी स्कूटी के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं तो कभी ट्रैक्टर से भिड़ते नजर आते हैं। अब एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ने चलते-फिरते एक शख्स पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शख्स पर जोरदार हमला करता है सांड
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। तभी पीछे से एक सांड चुपचाप आता है और अचानक उस पर जोरदार हमला कर देता है। सांड अपने सींगों से उस व्यक्ति को इतनी जोर से टक्कर मारता है कि वह सीधे जमीन पर जा गिरता है। यह हमला इतना अचानक होता है कि उस व्यक्ति को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलता। ऐसा लगता है जैसे सांड को यह पसंद नहीं आया कि कोई सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा हो।
भीड़ में हुआ है हादसा
टक्कर के बाद घबराया हुआ व्यक्ति तुरंत संभलता है और दौड़कर पास की दुकान में चला जाता है। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटना को देखकर डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं। वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना किसी भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई है। यह क्लिप इस बात का साफ संकेत है कि आवारा सांडों का खुलेआम घूमना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।