फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A journalist doing live reporting, a man came in the middle of the road and fixed his collar Video goes viral

Viral Video: लाइव रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के साथ हुआ कुछ ऐसा, बीच सड़क में आया शख्स और ठीक कर दी कॉलर

Sat, 29 Mar 2025 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Mar 2025 10:29 AM IST
सार

Positive Video: आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप सवाल करेंगे कि आखिर क्यों? इसकी क्या जरूरत थी? अब आम इंसान ही नहीं, बल्कि पत्रकारों पर कई वीडियोज बन रही हैं, जिसका लोग खूब आनंद भी ले रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
A journalist doing live reporting, a man came in the middle of the road and fixed his collar Video goes viral
राह चलते शख्स ने ठीक की पत्रकार की कॉलर - फोटो : फेसबुक Pookie Hujur

विस्तार

सोशल मीडिया के आज के इस दौर में कुछ भी छुपा पाना असंभव है। यह Gen Z का जमाना है। ऐसे में इंटरनेट पर क्रिएटिविटी भी पीक पर है। मोबाइल फोन हमारी इस रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। पहले लोगों की हॉबीज होती थी, लेकिन आज जैसे ही थोड़ा टाइम मिलता है, उसमें लोग अपना मोबाइल फोन निकालकर रील्स देखने लग जाते हैं। रील्स देखना एंटरटेनमेंट का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज आते हैं, जिसे देखकर हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप सवाल करेंगे कि आखिर क्यों? इसकी क्या जरूरत थी? अब आम इंसान ही नहीं, बल्कि पत्रकारों पर कई वीडियोज बन रही हैं, जिसका लोग खूब आनंद भी ले रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था। पत्रकार अपनी सारी खबरें कवर ही कर रहा था कि सड़क पर एक आदमी चलते हए आया और रिपोर्टिंग के बीच में ही पत्रकार के शर्ट की कॉलर ठीक करने लगा। यह वीडियो देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है। यही नहीं, इस वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि पत्रकार कोई हेल्थ से जुड़ी अपडेट दे रहा है। उसी दौरान एक शख्स कैमरे के फ्रेम में आता है और पत्रकार की मुड़ी हुई कॉलर को ठीक कर के चला जाता है।
विज्ञापन


https://www.facebook.com/share/v/1BaZtiijFV/

लोगों ने दीं जमकर प्रतिक्रियाएं
इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जहां एक वर्ग शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कुछ लोगों की परफेक्शन इतनी ज्यादा पसंद होती है कि उन्हें जब भी किसी चीज में गड़बड़ी दिखती है, वह उसे ठीक करने लग जाते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है कि भाई साहब को ओसीडी है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'भाई के नेकी तो देखो। सच में इसे कहते हैं इंसानियत। एक-दूसरे की मदद हमेशा करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट पर खूब बटोर रहा है सुर्खियां
आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया है। इस वीडियो पर कई मीम्स भी बन रहे हैं। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है और इस वीडियो पर हजारों में लाइक्स भी गए हैं। यूजर्स अपनी स्टोरी में इस वीडियो को री-शेयर भी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed